अब्दु रोजीक का जीवन परिचय Abdu Rozik Biography in Hindi [Height, Age, Big Boss 16 Contestant]

अब्दु रोजीक का जीवन परिचय [जीवनी, जन्म तारीख, उम्र, हाइट, बीमारी, यूट्यूब, परिवार, शिक्षा, बिग बॉस 16, पेशा, घर, धर्म, जाति, पत्नी, गर्लफ्रेंड, नेट वर्थ] Abdu Rozik Biography Hindi [date of birth, age, height, disease, youtube, social media, family, education, big boss 16 Contestant, caste, hometown, religion, girl friend, song, wife, net worth, profession]

तजाकिस्तान में पैदा हुए अब्दु रोजीक बहुत जल्द ही भारतीय रियलिटी कार्यक्रम बिग बॉस के 16वें सीजन में नजर आने वाले हैं। और इस सीजन का एक पोस्टर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें यह सलमान के साथ देखे जा रहे हैं।

इसीलिए कई लोग अब्दु रोजीक के बारे में जानना चाहते हैं। आइए इस आर्टिकल में “अब्दु रोजीक की बायोग्राफी” पढते हैं और जानते हैं कि “अब्दु रोजीक कौन है।”Abdu Rozik Biography in Hindi

अब्दु रोजीक का जीवन परिचय [Abdu Rozik Biography Hindi]

नाम: [Name] अब्दू रोजिक
जन्म तारीख: [Date of birth] 3 सितंबर 2003
उम्र: [Age] 19 साल (2022)
धर्म: [Religion] इस्लाम
पेशा: [Profession] सिंगर, म्यूजिशियन, बॉक्सर और ब्लॉगर
जाति [Caste] पता नहीं 
प्रसिद्ध: दुनिया के सबसे सबसे छोटे इंसान, और बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट
हाइट: [Height] 3 फीट 2 इंच
वजन: [weight] 15 किलो
बीमारी: [Disease] रिकेट्स नाम की बीमारी
नागरिकता: [Nationality] ताजिकिस्तान
राशि: मेष
वर्तमान पता: मुंबई
आंखों का रंग: काला काला
बालों का रंग: काला
वैवाहिक स्थिति: [Marital Status] अविवाहित

अब्दू रोजिक कौन है?

इनका जन्म ताजिकिस्तान में हुआ था। बचपन से ही इन्हें रिकेट्स नाम की बीमारी हो गई थी। ‌इसी वजह से इनकी लंबाई ज्यादा नहीं बढ़ पाई।‌ वर्तमान में इनकी उम्र 18 साल से लेकर के 19 साल के बीच में है। यह इसलिए चर्चा में है क्योंकि इन्होंने बिग बॉस के सीजन में शामिल होने में सफलता हासिल कर ली है और सलमान खान के साथ इनकी एक फोटो भी काफी वायरल हो रही है जो कि बिग बॉस के बैनर के आगे कैप्चर की गई है।

यह एक बहुत ही बेहतरीन सिंगर है। इसके अलावा यह बॉक्सर, म्यूजिशियन और एक ब्लॉगर भी हैं। इनका खुद का Avlod Media नाम से यूट्यूब चैनल भी है। इनके द्वारा गाया गया सॉन्ग “ओही दिली जोर” से इन्हें काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई।

अब्दु रोजिक का प्रारंभिक जीवन [Abdu Rozik Early Life]

एक मुस्लिम परिवार में साल 2003 में 3 सितंबर के दिन तजाकिस्तान के पंजाकैंट नाम के इलाके में अबदू रोजीक का जन्म हुआ था। इनकी चर्चा आजकल इंटरनेट पर इसलिए हो रही है क्योंकि इन्होंने दुनिया के सबसे छोटे सिंगर के तौर पर प्रसिद्धि प्राप्त की हुई है।

इनके माता-पिता वर्तमान के समय में तजाकिस्तान में ही रहते हैं और वहां पर गार्डनिंग की फील्ड में काम करते हैं। इनकी लंबाई 3 फुट 2 इंच है क्योंकि इन्हें बचपन में ही एक गंभीर बीमारी हो गई थी जिसका नाम रिकेट्स है। इसी बीमारी की वजह से इनकी लंबाई नहीं बढ़ सकी।

अब्दू रोजिक का करियर [Abdu Rozik Career]

इन्होंने अपने कैरियर की स्टार्टिंग सिर्फ 6 साल की उम्र में ही कर दी थी। 6 साल की उम्र में ही इन्होंने गाना गाना प्रारंभ कर दिया था और तभी से इन्होंने यह निश्चय कर लिया था कि आगे चलकर के सिंगिंग की फील्ड में अपना नाम कमाएंगे।

हालांकि आर्थिक स्थिति सही ना होने की वजह से यह सही प्रकार से गाने की ट्रेनिंग प्राप्त नहीं कर सके परंतु उन्होंने अपने मन को कमजोर नहीं होने दिया और अपनी लगन के दम पर इन्होंने अपनी मातृभाषा ताजिक में ही विभिन्न प्रकार के गाने गाए। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और इस प्रकार से धीरे-धीरे इनका नाम लोगों के बीच और इंटरनेट पर प्रसिद्ध होते चला गया

इन्होंने बहुत ही बेहतरीन मिक्स मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी प्राप्त की है और यह काफी अच्छे मिक्स मार्शल आर्ट के फाइटर भी है और उन्होंने अभी तक कई फाइट भी की हुई है, जिसमें मुख्य तौर पर इन्होंने बच्चों और बोने खिलाड़ियों वाली फाइट की हुई है। साल 2021 में इनका मुकाबला रसिया के खिलाड़ी हसबुल्ला के साथ हुआ था।

यह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और यही वजह है कि इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर इनके फॉलोवर की संख्या 38 लाख से भी अधिक हो गई है। आप जब इनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को देखेंगे तब आपको वहां पर इनकी फोटो देश और दुनिया के कई सेलिब्रिटी के साथ प्राप्त होगी।

इनकी सबसे लेटेस्ट खबर यह है कि यह बिग बॉस के 16 वे सीजन में नजर आने वाले हैं और इसीलिए इंडिया में इन्हें भारी मात्रा में सर्च किया जा रहा है। इसके अलावा यह सलमान खान की अगले साल आने वाली फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” में भी दिखाई दे सकते हैं।

हमारे देश में तब यह और भी ज्यादा फेमस हो गए जब अरिजीत सिंह के साथ मिलकर के इन्होंने किन्ना सोना गाना गाया। इसके पश्चात इनकी मुलाकात अबू धाबी देश में एक इवेंट के दरमियान बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से हुई और वहीं पर इन्होंने “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” गाना गया जिसे वहां पर बैठे हुए दर्शकों ने काफी पसंद किया और सभी ने उनका उत्साहवर्धन किया।

कुछ समय पहले ही यह बॉलीवुड के मशहूर सिंगर ए आर रहमान की बेटी के निकाह में भी शामिल हुए थे और उनके निकाह में भी इन्होंने अपने सुरों का जलवा बिखेरा था और विभिन्न हिंदी भाषा के गाने गाए थे।

इसके अलावा इन्होंने ए आर रहमान के कार्यक्रम में भी “मुस्तफा मुस्तफा” नाम का गाना गाया था। इनकी एक बात यह भी है कि इन्हें हिंदी भाषा नहीं समझ आती है और ना ही यह सही प्रकार से हिंदी भाषा बोल लेते हैं। इस बात को सलमान खान के द्वारा मीडिया के सामने प्रस्तुत किया गया था।

अब्दु रोजिक की छोटी लंबाई का कारण

इनकी टोटल लंबाई 3 फुट और 2 इंच है और इसीलिए 19 साल की उम्र के हो जाने के बावजूद भी यह बिल्कुल 5 साल के बच्चे जैसे ही दिखाई देते हैं। इसके पीछे मुख्य वजह यह है कि जब यह छोटे थे तभी इन्हें रिकेट्स नाम की एक गंभीर बीमारी लग गई थी जिसे सामान्य हिंदी भाषा में सूखा रोग कहा जाता है।

जब किसी व्यक्ति को यह बीमारी हो जाती है तो उस व्यक्ति की बॉडी में कैल्शियम की कमी तो हो ही जाती है साथ ही उसकी बॉडी में विटामिन डी की भी कमी हो जाती है। इस प्रकार कैल्शियम और विटामिन डी की कमी हो जाने के बाद व्यक्ति की हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर हो जाती है जिसकी वजह से उसका शारीरिक विकास तो रुक ही जाता है साथ ही उसकी लंबाई भी रुक जाती है।

यही वजह है कि अबदू रोजिक की लंबाई सिर्फ 3 फुट और 2 इंच ही है। इनके माता-पिता आर्थिक रूप से इतने सक्षम भी नहीं थे कि इनका इलाज समय रहते हुए किसी अच्छे अस्पताल में करवा सके। इसलिए इन्हें अपनी बीमारी के साथ ही जिंदगी व्यतीत करनी पड़ी।‌इस प्रकार से इनकी लंबाई छोटी ही रह गई।

अब्दु रोजीक की भारतीय सितारों के साथ मुलाकात

साल 2022 में दुबई में आइफा अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन हुआ था। इस अवॉर्ड फंक्शन में

अब्दु रोजीक भी आए हुए थे। इसी अवॉर्ड फंक्शन में उनकी मुलाकात भारत के विभिन्न सितारों के साथ हुई, जिसमें मुख्य तौर पर सलमान खान, हनी सिंह, सोनू सूद, टाइगर श्रॉफ, ए आर रहमान जैसे अभिनेता शामिल थे। 

भारत में प्रसिद्ध हुए अब्दु तोजिक

इन्होंने साल 2021 में साल 2017 में लॉन्च हुई ओके जानू नाम की फिल्म मे अरिजीत सिंह के द्वारा गाया गया गाना किन्ना सोना को गाते हुए अपना एक वीडियो भी अपलोड किया था जिसे भारतीय लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया और दुबई में उन्हें आईफा अवार्ड समारोह में भाग लेने के लिए इनविटेशन दिया गया।

इसी कार्यक्रम के दरमियान इन्होंने साल 1994 में रिलीज हुई 1942 ए लव स्टोरी नाम की फिल्म का हिंदी गाना एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा गया गाना गाया जिसे इन्होंने सलमान खान को समर्पित किया। इसके पश्चात सलमान खान ने इनसे मुलाकात की और इनके साथ गले मिले।

अब्दु रोजिक की कुल संपत्ति [Abdu Rozik Property]

वर्तमान के समय में इनके पास तकरीबन $200000 डॉलर से भी अधिक की संपत्ति मौजूद है।‌ यह कमाई उन्होंने मुख्य तौर पर विभिन्न इवेंट में गाना गाकर और स्पॉन्सरशिप के जरिए प्राप्त की है। एक सिंगर होने की वजह से इन्हें समय-समय पर विभिन्न प्रोग्राम के अंदर गाना गाने का मौका मिलता ही रहता है।

इसके अलावा इनकी कमाई इतनी अधिक इसलिए भी है क्योंकि यह इंटरनेशनल लेवल पर भी गाना गाने के लिए जाते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया के द्वारा भी यह काफी अच्छी कमाई कर लेते हैं। एक इवेंट में गाना गाने के लिए यह भारतीय रुपए में तकरीबन ₹100000 से लेकर के ₹200000 तक का चार्ज करते हैं।

अब्दु रोजीक का बिग बॉस में आगमन [Abdu Rozik in Big Boss Season 16]

जल्द ही टीवी चैनल पर बिग बॉस का 16 वा सीजन आने वाला है जिसमें तजाकिस्तान के गायक अब्दु रोजीक भी नजर आने वाले हैं। इसका एक पोस्टर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें अब्दु रोजीक सलमान खान के साथ दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे ही बिग बॉस का 16वे सीजन का बैनर भी लगा हुआ है।

FAQ:

Q: अब्दु रोजीक का जन्म कब हुआ था?

ANS: 3 सितंबर 2003

Q: अब्दु रोजीक की लंबाई कम क्यों है?

ANS: रिकेट्स नाम की बीमारी की वजह से

Q: वर्तमान में अब्दु रोजीक की उम्र कितनी है?

ANS: 19 साल

Q: अब्दु रोजीक कहां पैदा हुए थे?

ANS: तजाकिस्तान

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top