अशोक गहलोत जीवन परिचय | [Ashok Gehlot Biography in Hindi [age, caste, wife, latest news]

 अशोक गहलोत जीवन परिचय [जीवनी, अशोक पायलट कांग्रेस, जन्म तारीख, जन्म स्थान, ताजा खबर, राजनीतिक करियर, बहन, भाई, पत्नी, माता, पिता, नागरिकता,जाति, विवाद, राजनीतिक पार्टी, धर्म] Ashok Gehlot Biography in Hindi [Ashok Gahlot vs Sachin pilot, latest news, CM Ashok Gehlot, age, education, father, mother, twitter, wife, political career, sister, brother, children, date of birth, school, nationality, political party, controversy, property, caste, religion]

अशोक गहलोतजो राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं। वह एक अच्छे भारतीय राजनीतिज्ञ हैं साथ ही कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। उन्होंने राजस्थान के सीएम के तौर पर 1998 से 2003 और 2008 से 2013 तक कार्य किया है। अब भी कार्य कर रहे हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है जैसे उनकी गद्दी डगमगाती जा रही है। हाल ही में एक वाक्या घटित हुआ। जिसको देखकर लगा शायद अब अशोक गहलोत को अपनी सीट से इस्तीफा देना पड़ेगा। लेकिन हाल फिलहाल ऐसा नहीं हुआ। आज हम इन्हीं से जुड़े कुछ जरूरी तथ्यों को आपके सामने रखेंगे। इसके जीवन के बारे में बताएंगे।Ashok Gehlot Biography

 अशोक गहलोत जीवन परिचय [Ashok Gehlot Biography in Hindi]

नाम [Name] अशोक गहलोत
जन्म [Date of Birth] 3 मई 1951
जन्म स्थान [Birth Place] महामंदिर, जोधपुर
उम्र [Age] 71 साल
जाति [Caste] माली
शिक्षा [School] एलएलबी, बीएससी एमए
कॉलेज [College] जोधपुर विश्वविधालय
नागरिकता [Nationality] भारतीय
व्यवसाय राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता
राजनीतिक पार्टी [Politcal Party] भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
वैवाहिक स्थिति [Marital Status] विवाहित
पिता का नाम [Father] बाबू लक्ष्मण सिंह गलोत
माता का नाम [Mother] पता नहीं
भाई का नाम [Brother] कंवर सेन गहलोत
बहन का नाम [Sister] पता नहीं
पत्नी का नाम [Wife] सुनीता गहलोत
बच्चे  [Children] वैभव गहलोत, सोनिया गहलोत
संपत्ति [Property] 6.5 करोड़ रूपये

 

अशोक गहलोत का शुरूआती जीवन

अशोक गहलोत का जन्म 3 मई 1951 को महामंदिर जोधपुर राजस्थान में हुआ। उनके पिता लक्ष्मण सिंह गहलोत एक बहुत बड़े जादूगर थे। वह भारत और विदेश में जादू दिखाया करते थे। वहीं उनकी माता जी ग्रहणी थी। उनके दो भाई हैं जिनमें से एक कंवर सेन गहलोत थे जिनकी मृत्यृ साल 2018 में हो गई थी।

अशोक गहलोत की शिक्षा [Ashok Gehlot Education]

अशोक गहलोत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जोधपुर से पूरी की। उसके बाद उन्होंने जय नारायण व्यास विश्वविधालय में दाखिला लिया। वहां से उन्होंने विज्ञान और कानून की डिग्री हासिल की। उसके बाद उन्होंने अर्थशास्त्र में एमए किया।

अशोक गहलोत का वैवाहिक जीवन [Ashok Gehlot Marriage Life]

अशोक गहलोत की शादी 27 नवंबर 1977 को सुनीता गहलोत से हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। वैभव गहलोत और सोनिया गहलोत। अशोक गहलोत का बेटा पेश से वकील है। इनकी शादी साल 2005 में हिमांशी से हुई। वह पेशे से समाज सेविका हैं और इन्वेंटिव हेल्पिंग हैंड सोसायटी नाम का एनजीओ चलाती हैं। इनकी एक बेटी भी है जिसका नाम काश्विनी है। वहीं अशोक गहलोत की बेटी की शादी मुंबई के एक बिजनेसमेन गौतम अनखड़ से हुई है।

अशोक गहलोत के सिद्धांत

अशोक गहलोत को शुरू से ही महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलना पसंद है। वह उनके विचारों और शिक्षाओं  सर्वोपरी मानते हैं। जिसके कारण वो हमेशा सिद्धांतवादी जीवन बिताते नजर आए हैं।

अशोक गहलोतका सामाजिक कार्य [Ashok Gehlot Social Work]

  • राजनीति में आने से पहले अशोक गहलोत ने 1971 मेंबांग्लादेश के मुति संग्राम के दौरान पश्चिम बंगाल सहित कई जगाहों पर शरणार्थी शिविरों में सेवा की। वह सेवाग्राम इंदौर और वर्धा में तरूण शांति सेना से जुड़े और शिविरों में जाकर सेवा प्रदान कराई।
  • नेहरू युवा केंद्र के जरिए उन्होंने प्रौढ़ शिक्षा का भी विस्तार किया। आपको बता दें कि, वो राजीव गांधी मेमोरियल बुक-बैंक से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
  • अशोक गहलोत भारत सेवा संस्थान के संस्थापक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। ये संस्थान लोगों तक मुफ्त एम्बुलेंस सेवा मुहेया कराता है।

अशोक गहलोत का राजनीतिक सफर [Ashok Gehlot Politics Career]

  • अशोक गहलोत ने अपने राजीनितक सफर की शुरूआत साल 1977 में की थी। उन्होंने सबसे पहला चुनाव सरदारपुरा निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा। वहां से उन्होंने बीजेपी के माधव सिंह को भारी मतो से हराया।
  • साल 1980 में उन्होंने फिर जोधपुर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। जिसके बाद साल 1984 में उन्हें सेंट्रल मिनिस्टर घोषित किया गया।
  • साल 1991 में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई उस समय के प्रधानमंत्री ने गहलोत को राजनीतिक मामलों का प्रबंधन करने के लिए अपने गृह राज्य राजस्थान भेज दिया।
  • साल 1998 में कांग्रेस मे दोबारा जीत हालिस की। जिसके बाद पहली बार अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।
  • साल 2003 में आम चुनाव हुए जिसमें वो हार गए। उसके बाद साल 2008 में राजस्थान विधानसभा चुनाव हुए उनमें जिसमें कांग्रेस के पास 4 सीटे कम थी। लेकिन गहलोत ने अपना जादू चलाया और मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • साल 2013 में कांग्रेस को फिर हार का सामना करना पड़ा। इसी साल अशोक गहलोत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया।
  • साल 2018 में राजस्थान विधानसभा चुनाव हुए। जिसमें दोबारा कांग्रेस सत्ता में आई। जिसमें सचिन पायलट की बेहतरीन राजनीति के बाद भी अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
  • साल 2022 में सोनिया गांधी अशोक गहलोत के सामने कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा है।

अशोक गहलोतकी संपत्ति [Ashok Gehlot Property]

अशोक गहलोत के पास करीबन 6.5 करोड़ की संपत्ति मौजूद है। जिसका डाटा हाल के एक रिपोर्ट में दिया गया है।

अशोक गहलोत के विवाद [Ashok Gehlot Controversy]

साल 2011 में वो अपने परिवार के सदस्यों के साथ वित्तीय संबंध रखने वाली फर्मों को लेकर विवाद में आए थे। इल्जाम था कि, वो सारे कॉन्ट्रैक्ट उन्हें ही दिलवा रहे हैं।

साल 2017 में पैराडाइज पेपर्स की सूची में भी इनका नाम सामने आया था। लेकिन कोई सबूत ना मिलने के कारण कोई कारवाई नहीं हुई।

साल 2022 में लाउडस्पीकर को लेकर फिर घेरे में आए गहलोत। उन्होंने इसको लेकर बीजेपी को निशाना बनाया था।

अब वो अपने और सचिन पायलट के बीच चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कुछ लोग उनके समर्थन में खड़े हैं और कुछ लोग उनका असमर्थन कर रहे हैं।

फिलहाल देखने की बात ये होगी की आखिर किसे इस राजनिति में जगह मिलेगी और कौन छोड़ जाएगा राजस्थान की राजनीति का साथ। अभी इसपर काफी चर्चाए तेज हैं चाहे वो सोशल मीडिया पर हो या फिर टीवी पर।

FAQ

Q- अशोक गहलोत कितनी बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं?

Ans- अशोक गहलोत तीन बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

Q- अशोक गहलोत किसके सिद्धांतों पर चलते हैं?

Ans- अशोक गहलोत गांधी जी के सिद्धांतों पर चलते हैं।

Q- अशोक गहलोत को अध्यक्ष बनाएगी कांग्रेस सरकार?

Ans- सूत्रों से जानकारी मिली है की वो अध्यक्ष पद कर सकते हैं।

Q- अशोक गहलोत की लड़ाई किसके साथ चल रही है?

Ans- अशोक गहलोत की लड़ाई सचिन पायलट के साथ चल रही है।

Q- अशोक गहलोत क्या महासचिव भी रह चुके हैं?

Ans- जी हां, महासचिव के पद पर भी रह चुके हैं।

Other Links- 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top