दिविता राय का जीवन परिचय (Divita Rai Biography in Hindi)

दिविता राय का जीवन परिचय, मिस यूनिवर्स 2023, पोजीशन, उम्र, हाइट, परिवार (Divita Rai Biography in Hindi) (Age, Height, Miss Universe, Parents, Family, Position)

कर्नाटक की दिविता राय जिन्होंने मिस डिवा यूनिवर्स 2022 का खिताब अपने नाम किया। अब वो 71वे मिस यूनिवर्स 2023 ब्यूटी पेंजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसमें करीबन 84 महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। जिसके बाद भारत के लोगों ने दिविता से काफी उम्मीद लगाई हुई हैं। आपको बता दें कि, इस पेंजेंट के कारण ही वो सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं। उनकी इसी पहचान और जीवन के कुछ पहलूओं के बारे में आज हम आपको बताएंगे ताकि उनसे जुड़ी जरूरी जानकारी आपको भी पता हो। इसी के साथ और भी अन्य जानकारी आपके सामने साझा करेंगे।

divita rai biography in hindi

दिविता राय का जीवन परिचय (Divita Rai Biography in Hindi)

नामदिविता राय
जन्म10 जनवरी 1998
जन्म स्थानमैंगलोर, कर्नाटक
प्रसिद्धमिस यूनिवर्स इंडिया 2022 का खिताब
स्कूलनेशनल पब्लिक स्कूल, बैंगलोर
कॉलेजसर जेजे कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, मुंबई
शिक्षावास्तुकला में स्नातक की डिग्री
जातिपता नहीं
पेशामॉडल
पिता का नामदिलीप राय
माता का नामप्रविता राय
भाई का नामदैविक राय
गृहनगरमैंगलोर, कर्नाटक
नागरिकताभारतीय
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
नेटवर्थ1 करोड़

दिविता राय का जन्म, उम्र, परिवार एवं शुरूआती जीवन (Birth, Age, Family, Early Life)

दिविता राय का जन्म 10 जनवरी 1998 को मंगलौर में हुआ। उनके परिवार में उनके पिता दिलीप राय, माता प्रविता राय और एक छोटा भाई दैविक राय हैं। वह मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। इसी के साथ अपने माता-पिता की बहुत प्यारी हैं। वह अपने माता को अपने जीवन का आदर्श मानती हैं। दिविता बचपन से काफी सुंदर रही हैं। जिसके कारण वो हमेशा फेमस होना पसंद किया करती थी।

दिविता राय की शिक्षा (Divita Rai Education)

दिविता राय का जन्म भले की कर्नाटक में हुआ हो। लेकिन उन्होंने अपनी शिक्षा अलग-अलग जगाहों से प्राप्त की है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पिता की ट्रांसफर जॉब थी। जिसके कारण उन्हें अपना स्कूल बदलना पड़ता था। उन्होंने करीबन 6 स्कूल बदले थे। लेकिन उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई मुंबई से की। जहां उन्होंने जेजे कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर में दाखिला लिया और वहां से वास्तुकला में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसी के साथ अपनी मॉडलिंग भी जारी रखी।

दिविता राय के शौक (Divita Rai Likes, Dislikes and Hobbies)

दिविता राय को पेंटिंग, संगीत, बैडमिंटन और बास्केटबॉल खेलने का भी काफी शौक रहा है। इसी वजह से वो खाली समय में पेंटिंग करती हुई नजर आती हैं। इसी के साथ संगीत सुनना भी उन्हें काफी पसंद है। उनके पास सारे पुराने गानों की लिस्ट रेडी है। स्पोर्ट्स में वो सबसे ज्यादा बैडमिंटन और बास्केटबॉल खेलना पसंद करती हैं। इससे उनका टाइम भी स्पेंड हो जाती है और वो काफी फ्रेश फील भी करती हैं।

दिविता राय का रिलेशनशिप (Divita Rai Relationship)

दिविता राय अभी तक किसी के साथ भी रिलेशनशिप में नहीं रही हैं। इसलिए फिलहाल वो सिंगल हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने कई बार इस बात को साफ किया है कि, वो कभी भी किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं रहीं। उन्हें अपने करियर पर फोक्स करना काफी पसंद है। इसलिए वो उसी पर ध्यान देती हैं अपने काम को लगातार आगे बढ़ाती जा रही हैं।

दिविता राय का करियर (Divita Rai Career)

  • दिविता राय ने अपने कॉलेज से ही मॉडलिंग करियर की शुरूआत कर दी थी। उन्होंने सबसे पहले मिस डिवा यूनिवर्स 2021 में हिस्सा लिया। जिसमें वो सेकेंड रनर अप रही।
  • साल 2022 में आयोजित मिस डिवा यूनिवर्स का ताज आखिरकार उन्होंने अपने नाम कर लिया।
  • अब वो 71वे मिस यूनिवर्स 2023 का भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

दिविता राय का सोशल मीडिया फॉलोअर्स (Divita Rai Social Media Followers)

दिविता राय कॉलेज से ही मॉडलिंग कर रही हैं जिसके कारण वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अभी उनके इंस्टाग्राम पर 80 हजार फॉलोअर्स मौजूद हैं। खासकर मिस डिवा के ताज को जीतने के बाद अब ये लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। क्योंकि लोग उन्हें काफी पसंद जो कर रहे हैं। जिसके कारण जो भी एक्टिविटी उनकी तरफ से सोशल मीडिया पर होती है वो देखते ही देखते वायरल हो जाती है।

दिविता राय के अवॉर्ड (Divita Rai Award)

  • दिविता राय ने मिस डिवा यूनिवर्स 2021 में हिस्सा लिया। जिसमें वो सेकेंड रनअप रहीं। जिसका सम्मान उन्हें प्राप्त हुआ।
  • इसके बाद दिविता ने मिस डिवा यूनिवर्स 2022 में हिस्सा लिया। लेकिन इस बार उन्हें ये ताज अपने नाम किया और इस खिताब को जीत लिया।

दिविता राय पर विवाद (Divita Rai Controversy)

दिविता राय किसी भी तरह के विवादों में कभी नहीं घिरी हैं। क्योंकि वो सिर्फ अपने काम पर फोक्स करती हैं। बाहरी दुनिया की बातों का ज्यादा जवाब देना वो पसंद नहीं करती हैं। इसलिए फिलहाल वो किसी भी विवाद में घिरी हुई कभी भी नजर नहीं आई हैं।

दिविता राय का नेटवर्थ (Divita Rai Net Worth)

दिविता राय पेशे से एक मॉडल हैं और उन्हें करियर की शुरूआत भी अभी की है। ऐसे में अंदाजा लगाया जाए तो उनके पास अभी करीबन 1 करोड़ का नेटवर्थ मौजूद है। जिसमें से 80 लाख उन्होंने प्रतियोगिता की इनामी राशि से जीते थे।

दिविता राय मिस यूनिवर्स 2023 की टॉप 5 रेस से बाहर (Divita Rai in Miss Universe 2023)

दिविता ने मिस यूनिवर्स 2023 में प्रतिनिधित्व किया। लेकिन वो इस बार टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाई और इवनिंग गाउन राउंड से पहले ही बाहर हो गई। आपको बता दें कि, उससे पहले उन्होंने सोने की चिड़िया बनकर भारत को रिप्रेजेंट किया था। जिसमें उन्होंने गोल्डन ड्रेस और उसमें गोल्डन विंग्स लगाए थे। जिससे ये दर्शाया गया था कि, भारत सोने की चिड़िया है। इस आउटफिट को लोगों ने काफी पसंद की। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका ये लुक काफी वायरल हुआ। दिविता के इस लुक को हर एक सेलिब्रिटी भी काफी पसंद कर रहा है। इसी के साथ उन्हें भारत को इस तरह प्रेजेंट करने के लिए गर्व महसूस कर रहा है। ये पहली बार है जो इस तरह के आउटफिर के साथ भारत के गौरव को इस तरह दर्शाया गया हो।

होमपेजयहां क्लिक करें

FAQ

Q : दिविता राय कौन है?

Ans : दिविता राय एक भारतीय मॉडल हैं।

Q : दिविता राय का जन्म कब हुआ?

Ans : दिविता राय का जन्म 10 जनवरी 1998 को हुआ।

Q : दिविता राय को क्या पसंद है?

Ans : दिविता राय को गाने सुनना और पेंटिंग करना काफी पसंद है।

Q : दिविता राय की नेटवर्थ कितनी है?

Ans : दिविता राय की नेटवर्थ 1 करोड़ है।

Q : दिविता राय ने कौन सा खिताब जीता?

Ans : दिविता राय ने मिड डिवा यूनिवर्स 2022 का खिताब जीता।

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top