रिया डाबी का जीवन परिचय [ IAS Ria Dabi Biography in Hindi] Age, Caste, UPSC Rank

रिया डाबी का जीवन परिचय [जीवनी, जन्म तारीख, माता, पिता, भाई, बहन, जीजा, यूपीएससी रेंक, जन्म स्थान, उम्र, जाति, शिक्षा, विवाद, नेट वर्थ, पेशा] IAS Ria Dabi Biography in Hindi [date of birth, birth place, brother, sister, mother, father, controversy, upsc rank, education, upsc career, profession, net worth]

यूपीएससी की परीक्षा देना और उसमें सफलता हासिल करना इतना आसान नहीं होता। लेकिन डाबी परिवार की इन दोनों बेटियों ने इस बात को सच साबित कर दिया। दोनों अच्छीआईएएस ऑफिसर बनी। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं रिया डाबी किजो साल 2020 में सिविल सेवा परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनी। अब वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं।उनकी इसी ट्रेंडिंग स्टोरी को आज हम आपको बताएंगे। जिसके बारे में आप भी अच्छे से जान पाएंगे।IAS Ria Dabi Biography in Hindi

रिया डाबी का जीवन परिचय [ IAS Ria Dabi Biography in Hindi]

नाम [Name] रिया डाबी
जन्म [Date of birth] 12 जुलाई 1998
जन्मस्थान [Birth Place] भोपाल, मध्य प्रदेश
आयु [Age] 24 साल
राष्ट्रीयता [Nationality] भारतीय
पेशा [Profession] आईएएस अधिकारी
स्कूल [School] जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट, दिल्ली
कॉलेज [Collage] लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन, दिल्ली विश्वविधालय, दिल्ली
शैक्षिक योग्यता [Qualification] राजनीति विज्ञान से स्नातक डिग्री
यूपीएससी रैंक [Upsc rank] 15वीं
पिता का नाम [Father] जसवंत डाबी
माता का नाम [Mother] हिमानी डाबी
भाई-बहन [Brother-Sister] टीना डाबी (आईएएस अधिकारी)
जाति [Caste] अनुसूचित जनजाति
वैवाहिक स्थिति [Marital status] अविवाहित
संपत्ति [Net worth] ज्ञात नहीं

रिया डाबी का शुरूआती जीवन

रिया डाबी का जन्म 12 जुलाई 1998 को मध्य प्रदशे के भोपाल में हुआ। वहीं पर उनका पूरा शुरूआती जीवन व्यतीत हुआ। उनके पिता जसवंत डाबी हैं जो पेशे से दूरसंचार विभाग में कार्य करते हैं। वहीं माता हिमानी डाबी पेशे से इंजीनियर है और उनकी बहन टीना डाबी यूपीएससी टॉपर हैं। आजकल राजस्थान में कार्यरत हैं। इसके अलावा उनके परिवार में उनकी जीजाजी प्रदीप गवांडे हैं वो भी आईएएस अधिकारी हैं।

रिया डाबी की प्रारंभिक शिक्षा [Ria Dabi Education]

रिया डाबी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नई दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से हासिल की। उसके बाद उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। आपको बता दें कि, रिया डाबी ने ग्रेजुएशन के पहले साल में ही यूपीएससी की तैयारी करनी शुरू कर दी थी। लेकिन इसपर पूरी तरह से 2019 में फोक्स किया। जिसके बाद 2020 में उन्होंने इस एग्जाम को क्रेक कर लिया।

यूपीएससी के एग्जाम में मिली सफलता

जिस समय रिया डाबी अपने यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रही थी। उसी समय कोरोना की लहर ने सबको हैरान कर रखा था। लेकिन उन्होंने अपना हौसला डगमगाने नहीं दिया और आगे बढ़ती रही। उन्होंने डिसाइड किया कि, मुझे अपना लक्ष्य हासिल करना है। जिसके बाद उन्होंने अपने आपको पूरी तरह से एग्जाम के लिए तैयार किया। उन्होंने अपनी पढ़ाई में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी। कोरोना के समय में उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग लेनी शुरू की। उसके बाद घर में रहकर जो पढ़ाई की उसकी प्रेक्टिस की। वो बताती है कि , उस समय उन्होंने फोन का इस्तेमाल काफी कम कर दिया था। जिसका नतीजा आज सबके सामने हैं एक आईएएस अधिकारी के रूप में।

रिया डाबी ने हासिल की 15वीं रैंक

आईएएस अधिकारी का पद पाना इतना आसान नहीं है। इसी को सच करते हुए रिया डाबी ने यूपीएससी के एग्जाम में 15वीं रैंक हासिल की। जिसके बाद वो आज आईएएस के पद पर कार्यरत हैं।

रिया डाबी ने लोगों को बताया कैसे पास करें यूपीएससी का एग्जाम

रिया डाबी ने जब अपना एग्जाम क्लियर किया तो कई लोगों ने उनसे पूछा की उन्होंने ऐसा कैसे किया। जिसके बाद उन्होंने लोगों को बताया कि, अगर आप यूपीएससी का एग्जाम पास करना चाहते हैं तो आपको सबकुछ पीछे छोड़कर बस अपनी पढ़ाई पर फोक्स करना होगा। लेकिन बिना किसी दबाब के। क्योंकि अगर आप दबाव में इसे पास करने के बारे में सोचेगे तो कभी पास नहीं कर पाएंगे। एक और बात उन्होंने कही थी कि, पढ़ाई के समय कभी भी फोन का इस्तेमाल ना करें। क्योंकि इससे ध्यान भटकता है। ऐसे में आप पढ़ाई के लिए समय नहीं निकाल पाते।

रिया डाबी का रिलेशनशिप [Ria Dabi Relationship]

रिया डाबी इन दिनों भले ही सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं। अगर आप ये सोच रहे हैं कि रिलेशनशिप की वजह से तो ऐसा नहीं है क्योंकि फिलहाल रिया डाबी अभी सिंगल हैं और किसी के भी साथ उनका अफेयर नहीं है। जिसकी जानकारी अभी तक तो किसी के सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है रिया डाबी

रिया डाबी आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं। ट्रेंड का कारण हैं लोगों को यूपीएससी की तैयारी के लिए प्रेरित करना। इसी के साथ जो फोटो वो अपनी सोशल मीडिया पर डालती हैं उनका वायरल होना। आपको बता दें कि, अबतक उनके इंस्टाग्राम पर 90 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

रिया डाबी की संपत्ति [Ria Dabi Property/ Net Worth]

रिया डाबी के पास कितनी संपत्ति है इसकी जानकारी अभी किसी के पास नहीं है। क्योंकि इसे कहीं भी जारी नहीं किया गया है।

रिया डाबी के शौक

रिया डाबी को सबसे ज्यादा गाना सुनना और ट्रेवल करना पसंद हैं। जब भी उन्हें समय मिलता था तो वो घूमने जाया करती थी। अपने परिवार के साथ समय बिताती थी। इसी के साथ जब भी रिलेक्स करना होता है तो गाना सुनती हैं। उन्हें ओल्ड सॉन्ग काफी पसंद है।

रिया डाबी की बहन टीना डाबी कहां पर कार्य कर रही है [Ria Dabi Sister]

रिया डाबी की बहन टीना डाबी इन दिनों राजस्थान में कार्यरत हैं। आपको बता दें कि, इन्होंने साल 2015 में यूपीएससी एग्जाम पास किया था वो भी पहली रैंक हासिल करके। ये उस बेच की टॉपर हैं। जिनकी टॉप करने की खबर हर तरफ काफी वायरल हुई थी।

रिया डाबी पर विवाद [Ria Dabi Controversy]

फिलहाल रिया डाबी अपना कार्य करने में काफी बिजी हैं। उनके ऊपर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। जिसके कारण उनसे जुड़ी कभी कोई खबर ना ही सोशल मीडिया पर और ना ही टीवी पर नजर आई है।

FAQ

Q- रिया डाबी कौन है?

Ans- रिया डाबी आईएएस अधिकारी हैं जिन्होंने 2020 के यूपीएससी एग्जाम में 15वीं रैंक हासिल की थी।

Q- रिया डाबी की बहन कौन है?

Ans- रिया डाबी की बहन टीना डाबी हैं वो भी आईएएस अधिकारी हैं।

Q- रिया डाबी के परिवार में कौन-कौन है?

Ans- रिया डाबी के परिवार में उनके माता-पिता और बड़ी बहन और जीजा हैं।

Q- रिया डाबी का जन्म कब हुआ था?

Ans- रिया डाबी का जन्म 12 जुलाई 1998 में हुआ था।

Q- रिया डाबी की संपत्ति?

Ans- रिया डाबी की कितनी संपत्ति कितनी है इसकी जानकारी फिलहाल किसी के पास नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top