इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (आइएमएफ) को मिली पहली महिला अध्यक्ष ( IMF First Woman Chief)

आइएमएफ की पहली महिला अध्यक्ष, कौन हैं डा.हर्षवंती बिष्ट,आइएमएफ के मुख्य कार्य ( IMF First Woman Chief, Who is Dr Harshwanti Bisht, Functions of IMF)

इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (आइएमएफ) भारत का सबसे बड़ा पर्वतारोहण संस्थान है। हाल ही में इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (आइएमएफ) को अर्जुन पुरस्कार विजेता डा. हर्षवंती बिष्ट के रूप में पहली महिला अध्यक्ष मिल गई है। बीस नवंबर को अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में डा. हर्षवंती बिष्ट को सर्वाधिक मत मिले। उनके प्रतिद्वंदी अमित चौधरी थे।डा. हर्षवंती बिष्ट ने कहा है कि वो साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी को बढ़ाने की ओर प्रयासरत रहेंगी। तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जाने क्या है आइएमएफ और कौन हैं आइएमएफ की नवनिर्वाचित अध्यक्षा।

कौन हैं डा.हर्षवंती बिष्ट? ( Who is Dr Harshwanti Bisht)

डा.हर्षवंती बिष्ट उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने सन 1975 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से पर्वतारोहण का कोर्स किया था। उन्होंने पर्वतारोहण में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सन 1981 में डा.बिष्ट ने नंदा देवी पर्वत के शिखर पर सफलता पूर्वक चढ़ाई की थी। इसके बाद उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। 1984 के एवरेस्ट अभियान के दल में भी वो सदस्य रह चुकी हैं।

डा.हर्षवंती बिष्ट ने सेव गंगोत्री प्रोजेक्ट भी शुरू किया था जिसके बाद भोजवासा में उन्हीं भोज के पौधे भी रोपे थे। डा.हर्षवंती बिष्ट को सर एडमंड हिलेरी माउंटेन लिगेसी मेडल से भी सम्मानित किया गया है।आइएमएफ की नवनिर्वाचित अध्यक्षा ने कहा है कि वो पर्वतारोहण को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कोशिश करेंगी। उनकी ओर से प्रयास किया जाएगा कि रोहण के वक्त आने वाली चुनौतियों से पर्वतारोही आसानी से निपट सके। उनका एक लक्ष्य साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना भी है।

इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (आइएमएफ) के मुख्य कार्य ( Functions of IMF)

  • इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (आइएमएफ) देश भर में पर्वतारोहण की अनुमति देता है।
  •  किसी चोटी का नामकरण भी इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (आइएमएफ) कर सकता है।
  • इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (आइएमएफ) चोटी की ऊंचाई भी बताता है।
  • किसी बड़े अभियान के दौरान इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (आइएमएफ) अपने संपर्क अधिकारी को भेजता ताकि अभियान में कोई कठिनाई ना हो।

और पढ़ें-

भारत रूस वार्षिक बैठक

क्या भीख में मिली आजादी

आईएनएस विशाखापत्तनम

डीजीपी कांफ्रेंस

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top