लियो कल्याण का जीवन परिचय [Leo Kalyan Biography in Hindi] Age, Caste, Relationship

लियो कल्याण का जीवन परिचय [जन्म तारीख, जाति, कैरियर, परिवार, गर्लफ्रेंड, नागरिकता, पेशा, नेट वर्थ  Leo Kalyan Biography in Hindi [date of birth, family, career, caste, age, height, gender, social media, girlfriend, nationality, profession, song, remix, troll, sonam kapoor and leo kalyan, net worth]

साल 2022 में जून के महीने में इंग्लैंड के लंदन शहर में सोनम कपूर का बेबी शावर किया गया था जिसकी कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उन्हीं फोटो में एक व्यक्ति था जिसकी काफी चर्चा हो रही है। उस व्यक्ति का नाम लियो कल्याण है, जोकि एक समलैंगिक गायक है।

यह सोनम कपूर के बेबी शावर में वन पीस ड्रेस पहनकर पहुंचे थे। हालांकि इनकी दाढ़ी और मूछें भी थी। इसलिए लोग इन्हें देख कर के अचंभित रह गए और इनके बारे में सर्च कर रहे हैं कि आखिर लियो कल्याण कौन है अथवा लियो कल्याण की जीवनी क्या है। इसलिए इस पेज पर हम लियो कल्याण बायोग्राफी इन हिंदी अथवा लियो कल्याण की जीवन गाथा की जानकारी दे रहे हैं। Leo kalyan Biography

लियो कल्याण का जीवन परिचय [Leo Kalyan Biography in Hindi]

पूरा नाम: [Name] लियो कल्याण
जन्म तिथि: [Date of birth] 14 जनवरी 1989
जन्म स्थान: [Birth place] लंदन, इंग्लैंड
नागरिकता: [Nationality] ब्रिटिश पाकिस्तानी
राशि: कैप्रीकॉर्न
गृह नगर: लाहौर, पाकिस्तान 
धर्म: [Religion] इस्लाम
प्रोफेशन: [Profession] गायक, सॉन्ग राइटर, मॉडल और म्यूजिक प्रोड्यूसर
लंबाई: [Height] 5 फुट 9 इंच
आंखों का रंग: काला
बालों का रंग: काला

लियो कल्याण का प्रारंभिक जीवन

लियो कल्याण पाकिस्तानी ब्रिटिश गायक, सॉन्ग राइटर और मॉडल है। उनका परिवार मुख्य तौर पर भारत देश का ही है। साल 1989 में यूनाइटेड किंगडम के लंदन शहर में 14 जनवरी, शनिवार के दिन लियो कल्याण का जन्म हुआ था।

वर्तमान में यह ब्रिटिश पाकिस्तानी नागरिक का रखते हैं। इनका गृह नगर पाकिस्तान के लाहौर शहर में हैं। लियो कल्याण समलैंगिक हैं।

वर्तमान में इनकी उम्र 33 साल है। लियो कल्याण के द्वारा इस्लाम मजहब को फॉलो किया जाता है। इन्होंने अपनी बॉडी पर विभिन्न प्रकार के टैटू बनाए हुए हैं। इन्होंने एविल आई का टैटू अपने दाहिने कोहनी पर और कुछ अन्य टैटू अपनी लेफ्ट कोहनी पर बनवाए हुए हैं।

लियो कल्याण का परिवार [Leo Kalyan Family]

लियो कल्याण के पिताजी के बारे में हमें अभी तक कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। इनकी माता जी का नाम सलमा सिद्दीकी है। सलमा सिद्दीकी बायोलॉजी टीचर और एक लेखिका है। इनकी दो बहन है जिनमें से एक का नाम नूमराह सिद्दीकी और दूसरी का नाम समीरा सिद्दीकी है इनके भाई का नाम सैफ सिद्दीकी है।

लियो कल्याण का भारत से नाता

पाकिस्तानी ब्रिटिश गायक और मॉडल लियो कल्याण का परिवार मूल रूप से भारत का ही है जो काफी साल पहले पाकिस्तान में जा करके बस गया था। भारत में इनके कई रिश्तेदार रोहतक, हरियाणा और लखनऊ, उत्तर प्रदेश में रहते हैं।

लियो कल्याण का कैरियर [Leo Kalyan Career]

जब यह बचपन में थे तो इन्हें बॉलीवुड के गाने काफी अधिक अच्छे लगते थे और इसीलिए यह भारत के कुछ प्रसिद्ध सिंगर जैसे कि लता मंगेशकर, आशा भोंसले और ए आर रहमान के गाने ऑनलाइन सुनते थे और तभी से इनके अंदर संगीत के प्रति रुचि पैदा होना प्रारंभ हो गई।

इसके पश्चात इन्होंने इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग लेना स्टार्ट कर दिया। एक इंटरव्यू के दरमियान लियो कल्याण ने बताया कि मैं जब 13 साल की उम्र का था तब से ही मैं गाना गा रहा हूं। मैं बचपन से ही एक सिंगर बनना चाहता था। इसलिए मैंने अपने परिवार से छुप करके गाने की प्रैक्टिस करना प्रारंभ कर दिया।

एक बार मेरे परिवार वालों ने मुझे उमराव जान का गाना सुनते हुए मेरे कमरे में पकड़ लिया। पहले तो मेरा परिवार मुझे सपोर्ट नहीं करता था परंतु धीरे-धीरे परिवार मेरा साथ देने लगा।

साल 2013 में लियो कल्याण के द्वारा अपना पहला कवर सोंग रिलीज किया गया। हालांकि उन्होंने अपने इस म्यूजिक वीडियो में अपना चेहरा नहीं दिखाया हुआ था। कुछ सालों के पश्चात यह कुछ अन्य म्यूजिक वीडियो में दिखाई देने लगे। जैसे कि फिंगर्टिप्स (2005),डे ड्रीम (2016), जीसस टू अ चाइल्ड (2018) और टाइम कैन वेट (2019)।

साल 2016 में कल्याण के द्वारा विभिन्न स्टेज शो और लाइव इवेंट में परफॉर्मेंस देना प्रारंभ कर दिया गया।

इन्होंने मॉडल के तौर पर भी काम किया और विभिन्न मॉडलिंग असाइनमेंट के साथ जुड़े। साल 2016 में लंदन फैशन वीक में इन्होंने रैंप वॉक की। इस रैंप वॉक में कल्याण ने ब्रिटिश बांग्लादेशी फैशन डिजाइनर रहमान के द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस को पहना था।

कल्याण को अपनी समलैंगिकता के बारे में अपने परिवार को बताने में डर लग रहा था परंतु काफी हिम्मत करके इन्होंने सबसे पहले यह बात अपनी बहन के साथ शेयर की और कुछ ही दिनों के पश्चात इन्होंने अपनी माता से भी अपने समलैंगिक होने की बात कही।

इसके अलावा इन्होंने अपने पिता के नाम एक लेटर भी लिखा जिसमें इन्होंने कहा कि वह समलैंगिक है। हालांकि इनके परिवार ने इस पर ज्यादा हंगामा नहीं किया और इनके समलैंगिकपन को स्वीकार कर लिया।

साल 2022 के जून के महीने में लंदन में एक कार्यक्रम के दरमियान सोनम कपूर की हाजिरी में कल्याण के द्वारा मसक्कली और चुरा लिया है तुमने जो दिल को गाना गाया गया था जिसकी वजह से इनकी चर्चा भारत में भी होने लगी और आज लोग इन्हें भारत में इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं और यह जान रहे हैं कि आखिर लियो कल्याण कौन है।

लियो कल्याण अलग-अलग मैगजीन के कवर पेज पर भी आ चुके हैं। जैसे किGQ (August 2020) और Avenue T (2020)

लियो कल्याण की रिलेशनशिप [Relationship]

वर्तमान के समय में लियो कल्याण ने शादी नहीं की है। हालांकि समलैंगिक होने की वजह से इन्होंने एक अन्य समलैंगिक को अपना बॉयफ्रेंड/अपनी गर्लफ्रेंड बनाया है जिसका नाम मनासा है। यह अक्सर मनासा के साथ अपने ऑडियो, वीडियो और फोटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर आप इनकी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो को देख सकते हैं।

जब लियो कल्याण हो गए सोशल मीडिया पर ट्रोल [Social Media]

एक इंटरव्यू के दरमियान लियो कल्याण ने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रोलिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि लोग मुझे सोशल मीडिया पर काफी बुरा भला कहते थे क्योंकि मैं समलैंगिक था और मेरा लुक थोड़ा अलग था और मेरे कपड़े पहनने का ढंग थोड़ा अलग था।

परंतु मैंने ऐसे लोगों की बातों पर जरा भी ध्यान नहीं दिया ना हीं सोशल मीडिया की अभद्रता को अपने दिल और दिमाग पर हावी होने दिया, बल्कि मैंने यह स्वीकार किया कि मैं जैसा हूं अपने आप में अच्छा हूं। मैं एक चैलेंज लेने वाला व्यक्ति हूं। इसलिए मैं हर अभद्रता को एक चैलेंज के तौर पर लेता हूं।

लियो कल्याण के वायरल होने की वजह

सोनम कपूर का बेबी शावर इंग्लैंड के लंदन शहर में साल 2022 में जून के महीने में आयोजित हुआ था जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी अधिक वायरल हुई थी। जितनी अधिक चर्चा सोनम कपूर के बेबी शावर की हो रही थी उतनी ही अधिक चर्चा बेबी शावर की पार्टी मे मौजूद एक गायक की भी हो रही थी जिसका नाम लियो कल्याण है।

लियो कल्याण इस पार्टी में वन पीस ड्रेस पहनकर पहुंचे थे। जैसा कि लड़कियां पहनती है परंतु इनकी दाढ़ी भी थी और इसीलिए लोग इन्हें देखते ही रह गए और यहीं से लोग लियो कल्याण के बारे में जानने का प्रयास कर रहे हैं।

लियो कल्याण के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन्हें 91000 से अधिक लोग फॉलो कर रहे हैं। सोनम कपूर के साथ जब इनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तब से यह काफी अधिक प्रसिद्धि में आए।

FAQ:

Q: लियो कल्याण कौन है?

ANS: पाकिस्तानी ब्रिटिश गायक

Q: लियो कल्याण का जन्म कहां हुआ था?

ANS: इंग्लैंड के लंदन शहर में

Q: क्या लियो कल्याण समलैंगिक है?

ANS: जी हां

Q: लियो कल्याण की गर्लफ्रेंड का नाम क्या है?

ANS: मनासा

Q: लियो कल्याण क्यों वायरल हुए?

ANS: सोनम कपूर के बेबी शावर की फोटो के साथ आने पर

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top