नवनीत कौर राणा कौन हैं जीवन परिचय Navneet Rana Biography (age, caste, latest news) in Hindi

नवनीत कौर राणा जीवनी  (हनुमान चालीसा विवाद, नवनीत कौर कौन है, जन्म तारिक, उम्र, जन्म स्थान, जाती, स्कूल, करियर, राजनीतिक करियर, पार्टी, पति, फ्लिम, पेशा, लेटैस्ट न्यूज़,  ) Navneet Kaur Rana Biography (hanuman chalisa vivad, navneet kaur rana history, date of birth, birth place, school, career, filmy career, politics career, age, caste, latest news, bjp, political party, husband, profession ) 

पूर्व साउथ एक्ट्रेस और निर्दलीय सासंद नवनीत कौर राणा इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। सुर्खियों में छाने का कारण है हनुमान चालीसा जिसको लेकर महाराष्ट्र में विवाद बढ़ गया। जिसके कारण नवनीत कौर राणा और उनके पति को जेल जाना पड़ा। लेकिन आज हम विवाद और उनके जेल जाने की चर्चा नहीं करेंगे। बल्कि नवनीत कौर राणा के निजी जीवन के बारे में बात कikरेंगे। जिसके जरिए हम बताएंगे उनके जीवन के कुछ रोचक तथ्य। जिसको जानना आपके लिए भी काफी जरूरी होने वाला है। चलिए जानते है नवनीत कौर राणा के बारे में।

नवनीत कौर राणा का जीवन परिचय 

नाम नवनीत कौर राणा
जन्म 3 जनवरी 1986
जन्म स्थान महाराष्ट्र
शिक्षा 12वीं पास
स्कूल कार्तिका हाई स्कूल, कुर्ला वेस्ट, मुंबई

(10 वीं कक्षा तक)

पेशा राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता,

पूर्व तेलुगु अभिनेत्री

फिल्मी करियर की शुरूआत कन्नड़ फिल्म: दर्शन (2004)

तेलुगु फिल्म: सीनू वसंती लक्ष्मी (2004)

मलयालम फिल्म: लव इन सिंगापुर (2009)

पार्टी स्वतंत्र पार्टी
वैवाहिक स्थिति विवाहित

 

  • नवनीत कौर राणा जिनका जन्म 3 जनवरी 1986 को मुंबई में हुआ। नवनीत कौर राणा सिख परिवार में जन्मी और पली बढ़ी हैं। उनके पिता भारतीय सेना में अधिकारी के पोस्ट पर नियुक्त थे। वहीं उनकी माता एक गृहणी थी। कहा जाता है कि, उनके एक भाई और बहन है। लेकिन इसकी चर्चा कभी भी नहीं हुई है।
  • उनकी प्रारंभिक शिक्षा कार्तिक हाई स्कूल, कुर्ला वेस्ट मुंबई से हुई। वहां पर उन्होंने 10 वीं तक पढ़ाई की। उसके बाद वो 12 वीं के लिए दूसरे स्कूल चली गई।
  • उन्हें पढ़ाई में कुछ खास रूचि नहीं थी। इसलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई 12 वीं तक पूरी करने के बाद छोड़ दी और मॉडल बनने की राह पर आगे बढ़ गई।
  • नवनीत कौर राणा ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिग से की। जिसके बाद उन्हें हर किसी ने जाना।

नवनीत कौर राणा का फिल्मी करियर

  • नवनीत कौर राणा ने अपने करियर की शुरूआत बतौर मॉडल से की। उन्होंने सबसे पहले 6 म्यूजिक वीडियो में काम किया।
  • 2004 में उन्होंने कन्ऩड़ फिल्म दर्शन में अभिनय किया। जिसमें उन्होंने नंदिनी की भूमिका निभाई।
  • 2004 में ही उन्हें फिल्म “सीनू वसंती लक्ष्मी” में काम मिला। ये तेलुगु फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने कई तेलुगु फिल्में की जैसे- चेतना, जगपति, गुड बॉय, जबीलम्मा और भूमा आदि।
  • साल 2009 में उन्हें मलयालम मूवी में काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने पंजाबी मूवी में भी अपना हाथ आजमाया।

नवनीत कौर राणा का वैवाहिक जीवन

अपने फिल्मी करियर को सेट करने के बाद उन्होंने 3 फरवरी 2011 को अमरावती शहर के बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय विधायक रवि राणा से शादी कर ली। ऐसा कहा जाता है कि, उन्होंने अपना विवाह सामूहिक विवाह समारोह में संपन्न किया। जहां महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और बाबा रामदेव सहित कई बढ़े नेता मौजूद थे। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशिर्वाद दिया।

नवनीत कौर राणा का राजनीतिक करियर

  • जितना आसान उनका फिल्मी करियर रहा। उससे ज्यादा मुश्किल रहा राजनीतिक करियर।
  • उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत 2014 में अमरावती निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़कर की। लेकिन उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया और वो हार गई।
  • साल 2019 में हुए लोकसभा चुनावों के लिए उन्होंने एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर शिवसेना के खिलाफ अमरावती निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। जिसमें उन्हें जीत हासिल हुआ और वो संसद सदस्य बनीं।

विवादों में घिरी नवनीत कौर राणा

नवनीत कौर राणा जितनी प्रसिद्ध है उतनी ही विवादों में भी घिरी हुई हैं। जिसको लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है।

  • 2014 में वा जाति प्रमाण पत्र को लेकर विवादों में आई थी। जिसके खिलाफ उनके ऊपर याचिका भी दायर की गई थी। जिसके बाद उनपर आरोप लगाया गया था कि, उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जाति प्रमाण पत्र प्राप्त किया है।
  • 8 जून 2021 फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनपर लगाया दो लाख रूपये का जुर्माना।
  • साल 2022 में हुए हनुमान चालीस विवाद को लेकर घिरी नवनीत कौर राणा। जिसके कारण उन्हें औऱ उनके पति को जेल जाना पड़ा। य़े विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि, शिवसेना ने उन्हें मुंबई छोड़ने को कह दिया। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

नवनीत कौर राणा के जीवन के कुछ जरूरी तथ्य

  • नवनीत कौर राणा को शुरू से ही डांस और संगीत का शौक रहा है। जिसके लिए वो जानी जाती हैंय़
  • उन्हें 4 भाषा बहुत अच्छे से आती है जिनमें हैं मराठी, हिंदी, तेलुगु और अंग्रेजी।
  • नवनीत कौर राणा ने 3100 अन्य जोड़ो के बीच अपनी शादी सामूहिक विवाह समारोह में की। जिसको आशीर्वाद देने पहुंचे महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और योग गुरु बाबा रामदेव।
  • उन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा। जिसमें उन्होंने शिवसेना के केंडिडेट को भारी बहुमत से हराया।
  • 2019 में वो महाराष्ट्र से सांसद चुनी गई। बता दें कि, वो एकमात्र सांसद हैं जो अभिनेत्री रही हैं।

FAQ

Q- कौन है नवनीत कौर राणा?

Ans- महाराष्ट्र से सांसद हैं नवनीत कौर राणा।

Q- किस विवाद में फंसी नवनीत कौर राणा?

Ans- हनुमान चालीसा के विवाद में फंसी नवनीत कौर राणा।

Q- कब हुई नवनीत कौर राणा की शादी?

Ans- 3 फरवरी 2011 में हुई नवनीत कौर राणा की शादी।

Q- लोकसभा चुनाव के किस केंडिडेट को हराकर बनी सांसद?

Ans- शिवसेवा के केंडिडेट को हराकर बनी महाराष्ट्र की सांसद।

Q- कब शुरू हुआ इनका राजनीतिक सफर?

Ans- 2014 से शुरू हुआ इनका राजनीतिक सफऱ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top