सामंथा रुथ प्रभु की जीवनी | Samantha Ruth Prabhu Biography in Hindi [age, caste, net worth]

सामंथा रुथ प्रभु का जीवन परिचय [जीवनी, नेट वोर्थ, पूरा नाम, निक नेम, पिता, माता, भाई, बॉयफ्रेंड, पति, शिक्षा, कैरियर, फिल्म, अवार्ड्स, जाति, जन्म तारीख, जन्म स्थान, हाइट, वजन, उम्र, स्कूल, प्रॉफ़ेशन, विवाद] Samantha Ruth Prabhu Biography in Hindi [net worth, nick name, full name, father, mother, boyfriend, husband, marital status, education, college, awards, film, latest news, controversy, height, weight, profession, caste, nationality, date of birth, home town, age]

सामंथा रुथ प्रभु उर्फ सामंथा अक्किनेनी साउथ इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है,  जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में साउथ के लगभग सभी बड़े फिल्मी सितारों के साथ काम किया है। सामंथा मुख्य तौर पर तमिल फिल्म इंडस्ट्री और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम करती है।

सामंथा चेन्नई शहर में पैदा हुई थी। आखिरी बार इन्होंने अल्लू अर्जुन के द्वारा अभिनीत पुष्पा फिल्म के अंदर आइटम सॉन्ग किया हुआ था जो कि काफी अधिक प्रसिद्ध हुआ था।Samantha Ruth Prabhu Biography

Table of Contents

सामंथा रुथ प्रभु का जीवन परिचय [Samantha Ruth Prabhu Biography in Hindi]

वास्तविक नाम: [ Full Name] समांथा रूथ प्रभु
अन्य नाम: [Other Name] समांथा अक्कीनेनी
निकनेम: [Nick Name] यशोदा, सेम
जन्म तिथि: [Date of Birth] 28 अप्रैल 1987
जन्म स्थान: [Birth Place] चेन्नई, तमिल नाडु
वर्तमान उम्र: [Age] 35 साल
स्कूल: [School] होली एंजेल्स एंगलो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल
कॉलेज: [College] स्टेला मारिस कॉलेज चेन्नई
राशि: [Zodiac Sign] टॉरस
जाति: [Caste] पता नहीं
प्रोफेशन: [Profession]  साउथ अभिनेत्री
राष्ट्रीयता: [Nationality] भारतीय
गृह नगर: [Home Town] चेन्नई,तमिल नाडु
बॉयफ्रेंड: [Boyfriend]
साउथ अभिनेता सिद्धार्थ
लंबाई: [Height] 5 फुट 5 इंच
वजन: [Weight] 53 किलो
फिगर: [Figure] 34-26-34
आंखों का रंग: [Eye Color] चॉकलेटी
बालों का रंग: [Hair Color] काला
नेट वोर्थ: [Net Worth] 80 करोड़

 

सामंथा रुथ प्रभु का प्रारंभिक जीवन [Samantha Ruth Prabhu Early Life]

सर्वश्रेष्ठ ब्यूटीफुल एक्ट्रेस ऑफ साउथ में शुमार सामंथा रुथ प्रभु का जन्म सन 1987 में 28 अप्रैल के दिन देश के तमिलनाडु राज्य के चेन्नई शहर में हुआ था। इनके पिता जी का नाम जोसेफ प्रभु और माताजी का नाम निनेट प्रभु है।

इनकी माता जी का जन्म मलयालम में हुआ था और इनके पिता जी का जन्म तमिलनाडु में हुआ था। इस प्रकार से इनकी माता जी की मातृभाषा मलयालम है और इनके पिताजी की मातृभाषा तेलुगु है।

आखरी बार सामंथा रुथ प्रभु अल्लू अर्जुन के द्वारा अभिनीत फिल्म पुष्पा में दिखाई दी थी। इस फिल्म के अंदर इन्होंने आइटम सॉन्ग किया था, जिसके बोल थे ” ऊ अंटा वा मामा”

सामंथा रुथ प्रभु अपने माता-पिता की तीन संतानों में से एक है। इनके दो बड़े भाई भी हैं जिनमें से एक का नाम डेविड प्रभु और दूसरे का नाम जोनाथन प्रभु है।

इन्होंने साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य के साथ विवाह रचाया परंतु सिर्फ 3 सालों के अंदर ही नागा चैतन्य और समांथा रूथ प्रभु ने एक दूसरे से अलग होने का निर्णय लिया और तलाक ले लिया।

सामंथा रुथ प्रभु का परिवार [Samantha Ruth Prabhu Family]

इनके पति का नाम नागा चैतन्य है और इनके ससुर का नाम नागार्जुन है। इनके पिताजी का नाम जोसेफ प्रभु है और इनकी माता जी का नाम निनेट प्रभु है। इनके दो बड़े भाई भी हैं जिनका नाम डेविड प्रभु और जोनाथन प्रभु है।

सामंथा रुथ प्रभु की शिक्षा [Samantha Ruth Prabhu Education]

समांथा रूथ प्रभु के माता-पिता के द्वारा इन्हें प्रारंभिक शिक्षा दिलवाने के साथ ही इनका एडमिशन चेन्नई के होली एंजेल्स एंगलो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल में करवाया गया, जहां पर पढ़ाई करने के पश्चात सामंथा रुथ प्रभु चेन्नई के ही स्टेला मारिस कॉलेज में एडमिशन प्राप्त करने में सफल हुई।

उन्होंने इस कॉलेज से कॉमर्स की डिग्री हासिल की और इस प्रकार से वह ग्रेजुएट बनी। अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के दरमियान ही उन्होंने मॉडलिंग प्रोजेक्ट पर काम करना चालू कर दिया था।

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्में [Samantha Ruth Prabhu Movies]

इन्होंने साल 2010 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म‘ये माया चेसवे’ से तेलुगु सिनेमा इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। सामंथा ने इस फिल्म के अंदर जेसी थेकेकुट्टू की भूमिका अदा की थी। इस प्रकार समांथा रूथ प्रभु ने साल 2010 में ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने कदम स्थापित करने में सफलता हासिल की।

इन्हें साल 2010 में ही बाना काठड़ी नाम की तमिल फिल्म के अंदर प्रिया नाम की लड़की का किरदार निभाने का मौका मिला। इसके पश्चात इनके फिल्मी कैरियर की गाड़ी चल पड़ी और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिसकी जानकारी निम्नानुसार है।

  • सामंथा रुथ प्रभु ने साल 2010 में ही 2 फिल्में की जिनमें से एक का नाम मास्को बिन कावेरी था और दूसरी फिल्म का नाम वृंदावनम था।
  • साल 2011 में इन्होंने तेलुगू फिल्म डुकुडु’ में काम किया। इसमें उन्होंने प्रशांति की भूमिका अदा की थी।
  • साल 2012 में इन्होंने तीन फिल्में साइन की। जो ‘ईगा’, ‘नीथेन एन पोनवसंथम’ और ‘येटो वेल्लिपोयिनधि मनसु’ थी।

इस प्रकार हर गुजरते साल के साथ सामंथा ने फिल्मी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्म की, जिनमें से कई फिल्में हिट साबित हुई।

उन्होंने साल 2020 में जानू नाम की तेलुगू फिल्म की थी। इस फिल्म के अंदर सामंथा रुथ प्रभु ने जानकी देवी नाम की भूमिका अदा की थी। वहीं साल 2021 में इन्होंने फैमिली मैन: सीजन 2 नाम की वेब सीरीज में भी काम किया था। इसमें इन्होंने राजलक्ष्मी शेखरन की भूमिका अदा की थी, जिसका टेलीकास्ट अमेजॉन प्राइम पर हुआ था।

सामंथा रुथ प्रभु का हिंदी फिल्म में कैरियर [Samantha Ruth Prabhu Career]

इनके द्वारा हिंदी भाषा में अभी तक कोई भी फिल्म नहीं की गई है ना ही बॉलीवुड की किसी फिल्म में इनके द्वारा काम किया गया है। हालांकि इनके द्वारा फिल्म पुष्पा में किया गया आइटम सोंग हिंदी भाषी लोगों को काफी पसंद आया था। और हिंदी भाषी लोगों की वजह से ही फिल्म पुष्पा का इनका आइटम सोंग “ऊ अंटावा” देखते ही देखते दुनिया भर में वायरल हो गया।

हिंदी फिल्मों में अभी तक भले ही समांथा रूथ प्रभु ने काम नहीं किया हो परंतु यह हिंदी के विभिन्न टीवी कमर्शियल एडवर्टाइजमेंट में दिखाई दे चुकी है और ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही यह बॉलीवुड की किसी फिल्म में भी काम कर सकती है।

सामंथा रुथ प्रभु को प्राप्त पुरस्कार [Samantha Ruth Prabhu Awards]

इन्हें नंदी अवार्ड साल 2011 में प्राप्त हुआ। यह अवार्ड इन्हें ये माया चेसवे नाम की फिल्म के लिए प्राप्त हुआ था। इसके अलावा इन्हें इसी फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का सिनेमा अवार्ड भी हासिल हुआ था और इसी साल में इन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्म फेयर अवार्ड ये माया चेसवे फिल्म के लिए प्राप्त हुआ था।

  • समांथा रूठ प्रभु को साल 2013 में बेस्ट एक्ट्रेस का आनंद विकटन अवार्ड मिला था। यह अवार्ड इन्हें ‘नीथाने एन पोनवासंथम फिल्म के लिए प्राप्त हुआ था।
  • ईगा नाम की फिल्म के लिए इन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवार्ड साउथ साल 2013 में हासिल हुआ था। साल 2013 में ही इन्हें इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का सिनेमा अवार्ड हासिल हुआ था और इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का संतोषम अवार्ड भी इन्हें साल 2013 में हासिल हुआ था।
  • सामंथा रुथ प्रभु को बेस्ट एक्ट्रेस का विजय अवार्ड साल 2013 में ‘नीथाने एन पोनवासंथम’ फिल्म के लिए हासिल हुआ था।
  • साल 2014 में इन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का संतोषम अवॉर्ड अटारिंटिकी डेरेडी’ नाम की फिल्म के लिए मिला था।
  • जबकि साल 2017 में इन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का आईफा उत्सवम अवार्ड ‘ए आ’ नाम की फिल्म के लिए मिला। इन्हें 2017 में इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का संतोषम अवार्ड और बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड साउथ मिला।

फिल्म पुष्पा के आइटम सॉन्ग पर दर्ज हुआ था केस

अल्लू अर्जुन द्वारा अभिनीत फिल्म पुष्पा के अंदर समांथा रूथ प्रभु ने एक आइटम सॉन्ग किया था जिसके बोल “ऊ अंटावा था। इसी आइटम सॉन्ग के खिलाफ समाज के लिए काम करने वाले एक ऑर्गनाइजेशन के द्वारा केस दर्ज करवाया गया था और उन्होंने यह मांग की थी कि इस गाने को प्रतिबंधित किया जाए।

ऑर्गेनाइजेशन ने अपने बयान में इस गाने के बोल पर एतराज जताया था‌। उनका कहना था कि इस गाने के जो बोल हैं वह पुरुषों की गंदी मानसिकता को दर्शाने का काम करता है और यह गाना कुछ ऐसा दर्शाता है जैसे कि हमेशा पुरुष सिर्फ महिलाओं के बारे में ही गंदे गंदे विचार सोचते रहते हैं।

समांथा रूथ प्रभु का अफेयर [Samantha Ruth Prabhu Boyfriend/ Affairs]

सामंथा रुथ प्रभु का नाम साउथ के ही अभिनेता सिद्धार्थ के साथ जुड़ा हुआ था और ऐसा कहा जाता है कि यह दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

हालांकि किसी कारण की वजह से समांथा रूथ प्रभु और सिद्धार्थ का ब्रेकअप हो गया। मइसके पश्चात कुछ दिनों तक तो सामंथा रुथ प्रभु शांत रही परंतु उसके बाद वह फिर से अपने फिल्मी कैरियर पर ध्यान देने लगी।

सामंथा रुथ प्रभु का विवाह [Samantha Ruth Prabhu Marital Status]

साउथ के अभिनेता सिद्धार्थ से ब्रेकअप होने के पश्चात समांथा रूथ प्रभु और साउथ के पुराने सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे यह दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।

बता दे कि नागा चैतन्य भी तमिल और तेलुगु फिल्म के बहुत ही शानदार अभिनेता हैं। इस प्रकार से नागा चैतन्य और समांथा रूथ प्रभु ने एक दूसरे को भली-भांति जानने के पश्चात शादी करने का फैसला लिया। और उन्होंने साल 2017 में 6 अक्टूबर के दिन पूरे हिंदू धार्मिक रीति रिवाज से शादी कर ली।

हालांकि इनकी शादी अधिक दिनों तक नहीं चल पाईव कुछ कारणों की वजह से इन दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। हालांकि अभी भी इन दोनों ने एक दूसरे को पूरी तरह से तलाक नहीं दिया है। इसलिए यह लोग कानून की नजरों में अभी पति-पत्नी है परंतु यह लोग एक दूसरे के साथ नहीं रह रहे हैं।

सामंथा रुथ प्रभु की पसंद [Samantha Ruth Prabhu Likes]

पसंदीदा खाना: [Favourite Food] स्वीट पोंगल, डेरी मिल्क चॉकलेट
पसंदीदा अभिनेता: [Favourite Actor] धनुष, सूर्या, रजनीकांत पसंदीदा अभिनेत्री: ऑड्रे हेपबर्न
पसंदीदा डायरेक्टर: [Favourite Director] मणि रत्नम, वुडी एलेन पसंदीदा टीवी शो अमेरिकन: द वेस्ट विंग पसंदीदा बुक: द सीक्रेट बाय रोंडा वायरन
पसंदीदा घूमने की जगह: [Favourite Place] लंदन

 

सामंथा रुथ प्रभु की संपत्ति [Samantha Ruth Prabhu Property/ Networth]

सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी अधिकतर संपत्ति फिल्मों में काम करके फीस के तौर पर प्राप्त की है। इसके अलावा इन्होंने कई एडवर्टाइजमेंट के साथ भी काम किया है, साथ ही विभिन्न कंपनियों के द्वारा इन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है। इनके पास वर्तमान के समय में तकरीबन ₹500000000 की संपत्ति है।

यह एक फिल्म को करने के बदले में 3 करोड रुपए से लेकर के 5 करोड रुपए तक की फीस चार्ज करती हैं। अगर फिल्म बड़े बजट की है तो इनकी फीस भी ज्यादा होती है। इनके पास कई लग्जरियस कार मौजूद है जिनमें mercedes-benz g-class प्रमुख गाड़ी है।

सामंथा रुथ प्रभु से जुड़ी रोचक बातें  [Intersting Fact about Samantha Ruth Prabhu]

  • सामंथा रुथ प्रभु मिक्सड फैमिली बैकग्राउंड की है क्योंकि इनके पिताजी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं और इनकी माता जी मलयालम की रहने वाली हैं।
  • यह पढ़ाई में बहुत ही होशियार है और यह अधिकतर अपने क्लास में टॉप आती थी।
  • सामंथा रुथ प्रभु की फैमिली आर्थिक तौर पर अधिक सक्षम नहीं थी। इसीलिए कुछ एक्स्ट्रा पॉकेट मनी कमाने के लिए इन्होंने काफी कम उम्र में ही मॉडलिंग करने का निश्चय लिया।
  • शरीर की इम्यून सिस्टम से संबंधित समस्या के कारण साल 2012 में समांथा रूथ प्रभु ने फिल्मों से काफी लंबे समय तक दूरी बना ली और इस दरमियान कई शानदार फिल्में इनके हाथ से निकल गई।
  • साल 2012 में ही सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई ताकि यह अपने लुक और भी अधिक निखार सके।
  • साल 2013 में इन्होंने डायबिटीज का इलाज करवाया।
  • सामंथा रुथ प्रभु के द्वारा प्रत्युषा सपोर्ट नाम का चैरिटेबल ट्रस्ट भी स्थापित किया गया है। यह चैरिटेबल ट्रस्ट आर्थिक तौर पर कमजोर महिलाओं और बच्चों को मेडिकल सपोर्ट देता है।
  • साल 2021 में अक्टूबर के महीने में इन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बात का अनाउंसमेंट किया कि यह और नागा चैतन्य एक दूसरे से अलग हो रहे हैं।

FAQ:

Q: सामंथा रुथ प्रभु के बॉयफ्रेंड का नाम क्या है?

ANS: सिद्धार्थ

Q: सामंथा रुथ प्रभु की शादी किससे हुई?

ANS: नागा चैतन्य

Q: शादी से पहले सामंथा रुथ प्रभु का धर्म क्या था?

ANS: क्रिस्चियन

Q: समांथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी कब हुई?

ANS: 2017

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top