तेजिंदर सिंह बग्गा कौन हैं विवाद Tajinder Pal Singh bagga Biography In Hindi ( Wife, family, controversy)

तजिंदर बग्गा की बायोग्राफी (जीवनी, जन्म तारीख, जन्म स्थान, उम्र, माता का नाम, पिता का नाम, जाति, शिक्षा, धर्म, पेशा, पार्टी, पत्नी, राजनीति, करियर, विवाद, गिरफ्तारी, आरोप, ताजा ख़बर, न्यूज़ ) Tajinder Pal Singh Biography ( date of birth, birth place, age, caste, father name, mother name, wife, political career, education, career, religion, nationality, controversy, arrest, blame, latest news) 


तजिंदर पाल सिंह बग्गा नाम तो सुना ही होगा।
अरे वही बग्गा जिनके पीछे तीन राज्यों की पुलिस के बीच जंग छिड़ी पड़ी है। जंग इतनी ज्यादा बढ़ गई की आखिरकार पंजाब पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसको लेकर हर तरफ हंगामा होना शुरू हो गया। उनपर आरोप था कि, उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विवादित बयान सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसको लेकर मामला साइबर क्राइम में दर्ज हुआ। लेकिन आज हम इनके विवादित मामलों के साथ-साथ इनके जीवन के बारे में भी कुछ जानकारी देंगे। जिसको जानकार आपको भी इनके बारे में सब पता चल जाएगा। आखिरकरा तजिंदर पाल सिंह बग्गा कौन हैं, कहां के रहने वाले हैं और किस तरह पॉलिटिक्स में आए।

तजिंदर पाल सिंह बग्गा जीवन परिचय 

नाम

तजिंदर पाल सिंह बग्गा

जन्म

24 सितंबर 1985

जन्म स्थान

दिल्ली

उम्र

37 साल

पिता का नाम

प्रताप सिंह बग्गा

माता का नाम

नहीं पता

शिक्षा

ग्रेजुएशन

नागरिकता

भारतीय

धर्म

सिख

जाति

पंजाबी

पेशा

राजनीतिज्ञ, व्यवसायी

पार्टी

बीजेपी

वैवाहिक स्थिति

विवाहित

कुल संपत्ति

पता नहीं

 

तजिंदर पाल सिंह बग्गा बीजेपी के प्रवक्ता और भगत सिंह क्रांति के सेना के संस्थापक हैं। जिनका जन्म 24 सितंबर 1985 को दिल्ली में एक मध्यमवर्गीय सिख परिवार में हुआ। उनके पिता प्रताप सिंह बग्गा हैं। मां बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली से ही की और ग्रेजुएशन भी दिल्ली के कॉलेज से किया।
तजिंदर पाल सिंह बग्गा को किताबें पढ़ना क्रिकेट, कबड्डी और खो-खो खेलना भी पसंद है।
अपनी पढ़ाई करते-करते तजिंदर पाल सिंह बग्ग कम उम्र में ही राजनीति में शामिल हो गए
ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने आसपास का माहौल ऐसा ही देखा। जिसको देखकर उनके अंदर राजनीति की रूचि जाग उठी।
उनकी इसी रूचि ने उन्हें राजनीति की ओर बढ़ा दिया। जिसका असर अब दिखाई दे रहा है।

तजिंदर पाल सिंह बग्गा का करियर

उन्होंने 16 साल की उम्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा को ज्वाइन किया और राजनीति सफर शुरू कर दिया।
2014 में उन्होंने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी का समर्थन करना शुरू किया था।
23 साल की उम्र में वो बीजेपी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य बने हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में वह आम आदमी पार्टी के राजकुमार ढिल्लों के खिलाफ हरिनगर से लड़े।
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हो सकता है कि, वो बीजेपी की ओर से चुनावी मैदान में खड़े हो।
आपको बता दें कि, बग्गा वैसे एक बिजनेसमैन हैं। जिनका बिरयानी का बिजनेस है। लेकिन कोरोना काल में ये काम उनका पूरा खराब हो गया।
इसके अलावा उनका टी-शर्ट भैया नामक कपड़े, शर्ट, रत्न, कुर्ता, कोट, शैलीगत लेआउट और हस्तशिल्प का काम भी चलता है।

तजिंदर पाल सिंह बग्गा का वैवाहिक जीवन

तजिंदर पाल सिंह बग्गा की शादी हो चुकी है और उनकी पत्नी उनके साथ रहती है। बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी सही रूप से साझा नहीं की गई है।

तजिंदर पाल सिंह फंसे विवादों में

तजिंदर पाल सिंह बग्गा पहली बार नहीं ना जाने कितनी बार विवादों में फंस गए हैं। जिसकी चर्चाएं तेज आग की तरह हर तरफ फैलती हुई नजर आई हैं।
ये तजिंदर पाल सिंह बग्गा वहीं हैं जिन्होंने पहले भी अरविंद केजरीवाल को धमकी दी थी। जिसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर विवादित बयान देकर अरविंद केजरीवाल को दोबारा धमकी दी है।

इस मामले में हुई तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी

अप्रैल महीने में मोहाली में आम आदमी पार्टी के नेता सनीं सिंह अहलूवालिया ने उनके खिलाफ एक मामला दर्ज करवाया था। उसमें आप नेता ने आरोप लगाया था कि, तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने विवादित बयान दिया है। जिससे लोगों के बीच सांप्रदायिक और धार्मिक दंगे भड़के हैं। ये टिप्पणी उन्होंने अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए कही है।

इसकी एक वीडियो क्लिप अहलूवालिया ने पुलिस को भी दी। जिसके बाद पुलिस बग्गा को पकड़ने में लग गई।
जिसके बाद पंजाब पुलिस हरकत में आई और उन्होंने दिल्ली पहुंचकर बग्गा को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें बग्गा को पुलिस पकड़कर ले जाती दिखाई दे रही है।

मां ने लगाए पुलिस पर आरोप

तजिंदर की गिरफ्तारी के बाद उनकी मां का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि, पुलिस मेरे बेटे पर बहुत गंभीर आरोप लगा रही है। लेकिन सच ये है कि, वो उसे सर पर सिरोपा भी नहीं पहनने दे रही है। ऐसे ना जाने कौन-कौन से आरोप हैं जो वो लगा रही है और मेरे बेटे के साथ बुरा बर्ताब कर रही है।

पिता का बयान घर से घसीट कर ले गई पुलिस

उनके पिता ने आरोप लगाया है कि, पुलिस ने मेरे बेटे के चेहरे पर पहले घूंसा मारा। उसके बाद उसे घसीट कर लेकर गई। मैंने जब वीडियो बनाने के लिए अपना फोन निकाला तो उन्होंने मुझे भी धक्का देकर दूसरे कमरे में जाने को कहा।

बीजेपी ने लगाए आप पर आरोप

बीजेपी ने आप पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, पंजाब पुलिस अरविंद केजरीवाल के पर्सनल माफिया की तरह काम कर रही है। हम केजरीवाल के इशारे पर हुए तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी की निंदा करते हैं।

तजिंदर पाल सिंह के बारे में कुछ खास जानकारी

2012 में तजिंदार पाल सिंह बग्गा ने एक रेपिस्ट के लिए मौत की सजा की बात सामने रखी थी।
उन्होंने कई बार भारतीय सेना के लिए ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। ताकि उनकी मदद की जा सके।
जब दिल्ली में डेंगू का प्रकोप बढ़ा तो उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जिसके जरिए आसानी से लोगों की मदद हो सके।
पश्चिम बंगाल में उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसके कारण विजय दशमी देरी से हुई।
तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने हमेशा पाकिस्तानी हिंदू और सिखों के अधिकार के लिए हमेशा आवाज उठाई।

FAQ

Q- कौन हैं तजिंदर पाल सिंह बग्गा?

Ans– बीजेपी के प्रवक्ता और भगत सिंह क्रांति सेना के संस्थापक।

Q– किस मामले में हुई उनकी गिरफ्तारी?

Ans– अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विवादित बयान को लेकर हुई गिरफ्तारी।

Q– क्या तजिंदर पाल सिंह पहली बार फंसे विवादों में?

Ans– हां, इससे पहले भी फंसे हैं विवादों में।

Q– तजिंदर पाल सिंह बग्गा के केस में कब होगी सुनवाई?

Ans– पता नहीं कब होगी सुनवाई।

Q– तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी किसके कहने पर हुई?

Ans– सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आप पार्टी के कहने पर हुई गिरफ्तारी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top