वैलेंटाइन डे 2023, इतिहास (Valentine Day in Hindi)

वैलेंटाइन डे 2023, इतिहास, कब है, कब मनाया जाता है, क्या होता है, लिस्ट, डेट, दिन (Valentine Day in Hindi) (Week Days List, Gift, Kab hai, Calender, Chart, History, Date)

प्यार की कोई भी भाषा नहीं होती। ये एक बस एक अहसास होता है। इसका महसूस करने के लिए किसी दिन की कोई जरूरत नहीं होती। लेकिन आजकल लोग इसे एक स्पेशल डे पर सेलिब्रेट करते हैं। जिसे कहते हैं वैलेंटाइन डे। इस दिन को लोग अलग-अलग तरह से सेलिब्रेट करते हैं। आपको बता दें कि, वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो गई है। ऐसे में हर कोई अपने पसंदीदा व्यक्ति को कुछ ना कुछ देने की और अपना प्यार दर्शाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन आज हम जानेगे वैलेंटाइन डे क्या होता है क्यों इसे मनाते हैं। इसके अलावा और भी कई जानकारी जानेगे।

valentine day in hindi

वैलेंटाइन डे 2023, इतिहास (Valentine Day in Hindi)

नामवैलेंटाइन डे
अन्य नामसंत वैलेंटाइन दिवस
कहां मनाया जाता हैविश्वभर में मनाया जाता है
वैलेंटाइन डे की तारीख14 फरवरी
किसकी याद में मनाया जाता हैसंत वैलेंटाइन की याद में

वैलेंटाइन डे का इतिहास क्या है (Valentine Day History)

क्या आप जानते हैं जिस नाम से इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं दरअसल ये एक व्यक्ति का नाम है। जिसकी याद में इस दिन को मनाया जाता है। आपको बता दें कि, इसी दिन वैलेंटाइन को फांसी दी गई थी। इसके पीछे का जो इतिहास है वो काफी रोचक है। चलिए जानते हैं कैसे इसकी शुरूआत होती है रोम साम्राज्य की तीसरी सदी से हुई। उस सदी में एक दुष्ट राजा और एक दयालु संत वैलेंटाइन था। एक समय की बात है रोम तीसरी सदी का सबसे अत्याचारी राजा था। जिसको क्लोडियस नाम से भी जानते हैं। एक बार राजा ने ऐलान किया कि, राज्य का कोई भी व्यक्ति शादी नहीं करेगा। अगर कोई शादी करेगा तो उसे फांसी की सजा दी जाएगी। इस सजा के कारण वहां के एक भी सिपाही ने शादी नहीं की। ये बात वहां पर रहने वाले संत को पसंद नहीं आई। जिसके बाद उसने राजा से छुपकर सिपाहियों की शादी कराने का फैसला लिया। लेकिन ये बात राजा को पता चल गई। जिसके बाद उन्होंने संत वैलेंटाइन को फांसी की सजा सुनाई। 14 फरवरी को उन्हें फांसी दी गई। इसी के कारण उनकी याद में ये दिन सेलिब्रेट किया जाता है।

वैलेंटाइन वीक डेस (Valentine Week Days List)

वैलेंटाइन डे का त्यौहार 7 तारीख से ही शुरू हो जाता है। हर दिन कुछ ना कुछ सेलिब्रेट किया जाता है।

7 फरवरी रोज डे (Rose Day)

7 फरवरी को हर साल रोज डे मनाया जाता है। हम जिसे प्यार करते हैं या पसंद करते हैं, उन्हें गुलाब का फूल देते हैं। आपको बता दें कि हर गुलाब का अपना अलग-अलग मतलब होता है। जैसे वाइट रोज सॉरी के लिए होता है, पीला गुलाब बेस्ट फ्रेंड, गुलाबी गुलाब अपनी पंसद के लिए और लाल गुलाब प्यार के लिए दिया जाता है।

8 फरवरी प्रपोज डे (Propose Day)

8 फरवरी को प्रपोज डे मनाते हैं इस दिन जो भी बात आपके दिल में होती है आप उसे एक अलग अंदाज से अपने प्यार को बता सकते हैं।

9 फरवरी चॉकलेट डे (Chocolate Day)

9 फरवरी को हर साल चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन चॉकलेट की मिठास आप अपने चाहने वाले को देते हैं।

10 फरवरी टेडी डे (Teddy Day)

10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं। जिसमें वो अपनी फीलिंग्स को बया करती है।

11 फरवरी प्रॉमिस डे (Promise Day)

11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है। इस दिन लोग प्यार जिंदगीभर निभाने का वादा करते हैं।

12 फरवरी किस डे (Kiss Day)

12 फरवरी को हर साल किस डे मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे के साथ वक्त गुजारते हैं। उन लम्हों को याद करते हैं जो साथ बिताए हैं।

13 फरवरी हग डे (Hug Day)

13 फरवरी को हर साल हग डे मनाते हैं इस दिन जोड़े एक साथ अपनी सारी भावनाएं व्यक्त करते हैं। प्यार के उन पलों को याद करते हैं जिनमें थोड़ी खुशी थी और थोड़े गम।

14 फरवरी वैलेंटाइन डे (Valentine Day)

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन पूरी दुनिया प्यार को सेलिब्रेट करती है। एक दूसरे के साथ लोग टाइम बिताते हैं।

वैलेंटाइन डे के स्पेशल गिफ्ट्स (Valentine Day Special Gift)

वैलेंटाइन डे पर आप अपने स्पेशल वन को अगर गिफ्ट्स देना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले उनकी पसंद को जाने की उन्हें क्या पसंद है। उसके बाद आप चाहे तो ऑनलाइन उसे ऑर्डर कर सकते हैं वरना दुकान से जाकर भी ला सकते हैं। जैसे- ग्रीटिंग कार्ड, वॉलेट, ड्रेस, गेजेट्स आदि।

वैलेंटाइन डे के स्पेशल मेसेज (Valentine Day Messages)

उनसे नज़रें क्या मिली रौशन फिज़ाए हो गयी

आज जाना प्यार की जादूगरी क्या चीज़ है.

दिल उनके लिए ही मचलता है,

ठोकर खाता है और संभलता है,

किसी ने इस कदर कर लिया दिल पर कब्जा,

दिल मेरा है पर उनके लिए धडकता है.

ये दुनिया के तमाम चेहरे तुम्हें गुमराह कर देंगें

तुम बस मेरे दिल में रहो, यहाँ कोई आता जाता नहीं

दिल उनके लिए ही मचलता है,

ठोकर खाता है और संभलता है,

किसी ने इस कदर कर लिया दिल पर कब्जा,

दिल मेरा है पर उनके लिए धड़कता है!

एक अदा आपकी दिल में बस जाने की,

चेहरा आपका चांद सा,

और एक ज़िद हमारी चांद को पाने की।

होमपेजयहां क्लिक करें

FAQ

Q : वैलेंटाइन डे  कब मनाया जाता है?

Ans : 14 फरवरी को मनाया जाता है।

Q : वैलेंटाइन डे का इतिहास क्या है?

Ans : इसकी शुरूआत 5वीं शताब्दी में हुई थी।

Q : वैलेंटाइन डे किसकी याद में मनाया जाता है?

Ans : संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है।

Q : वैलेंटाइन वीक की शुरूआत कौन से दिन से होती है?

Ans : रोज डे से शुरुआत होती है।

Q : वैलेंटाइन डे के दिन क्या करें?

Ans : अपने प्यार का इजहार करें।

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top