रॉकेट बॉयज (Rocket Boys)

 रॉकेट बॉयज से जुड़ी जानकारी, कौन थे विक्रम साराभाई, अहम बातें, होमी जहांगीर भाभा,  सीरीज में अहम किरदार (Rocket Boys Overview, Who was Vikram Sarabhai, facts about Vikram Sarabhai, Homi Jehangir Bhabha, Characters in Series)

भारत विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति की ऊंचाइयों को छूता जा रहा है। भारत में विज्ञान के क्षेत्र में बहुत तरक्की कर ली है और धीरे धीरे यह उन्नति के कई और भी मुकाम हासिल कर रहा है। भारत के विज्ञान क्षेत्र को तरक्की तक पहुंचाने में बहुत से भारतीय वैज्ञानिकों का योगदान रहा है। ऐसे ही दो महान भारतीय वैज्ञानिक थे विक्रम साराभाई और होमी जहांगीर भाभा। भारत के विज्ञान क्षेत्र की तरक्की को कई भारतीय पिक्चरों फिल्मों के द्वारा भी दर्शाया जाता है। हाल ही में रॉकेट बॉयज सीरीज चर्चा में है जो ऐसे ही दो महान वैज्ञानिकों पर आधारित है। हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको रॉकेट बॉयज से जुड़ी सभी जानकारी देंगे। 

Table- रॉकेट बॉयज से जुड़ी जानकारी (Rocket Boys Overview)

 

सीरीज का नाम रॉकेट बॉयज
स्ट्रीम(official site) सोनी लिव (SonyLiv)
रिलीज डेट 4 February, 2022
ट्रेलर रिलीज 21 January, 2022
आधारित भारत के 2 महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई और होमी जहांगीर भाभा पर आधारित

 

कौन थे विक्रम साराभाई (Who was Vikram Sarabhai) 

विक्रम साराभाई भारत के महान वैज्ञानिकों में से एक थे। 12 अगस्त 1919 को अहमदाबाद में उनका जन्म हुआ। डॉक्टर विक्रम साराभाई को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक के रूप में जाना जाता है। वह महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई ही थे जिन की कड़ी मेहनत और प्रयासों की वजह से ISRO की स्थापना हुई। 

डॉक्टर विक्रम साराभाई से जुड़ी अहम बातें (Important facts about Vikram Sarabhai)

  • विक्रम साराभाई ने अपने दोस्त होमी भाभा के साथ मिलकर भारत के तिरुअनंतपुरम में पहला रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन बनाया। 
  • आईआईएम अहमदाबाद में फिजिक्स और रिसर्च लेबोरेटरी बनाने में भी डॉ विक्रम साराभाई ने बहुत मदद की थी। 
  • साराभाई को 1966 में पद्म भूषण और 1972 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 

कौन थे होमी जहांगीर भाभा (Who was Homi Jehangir Bhabha) 

भारत आज अगर एक परमाणु शक्ति संपन्न देश कहलाता है तो इसका बहुत बड़ा श्रेय जाता है डॉक्टर होमी भाभा को। उनका पूरा नाम होमी जहांगीर भाभा है। उनका जन्म 30 अक्टूबर, 1909 को मुंबई हुआ था। 

होमी जहांगीर भाभा से जुड़ी अहम बातें (Important facts about Homi Jehangir Bhabha)

  • होमी भाभा बचपन में विज्ञान की किताबें बहुत पढ़ते थे। 
  • उनको फादर ऑफ न्यूक्लियर प्रोग्राम के रूप में याद किया जाता है। 
  • भारत को एक परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाने में होमी जहांगीर भाभा का बहुत बड़ा योगदान है। 
  • विक्रम साराभाई के साथ मिलकर होमी जहांगीर भाभा ने भारत के तिरुवनंतपुरम में पहला रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन बनाया। 

रॉकेट बॉयज (Rocket Boys)

रॉकेट बॉयज भारत के डॉक्टर होमी भाभा और विक्रम साराभाई जैसे 2 महान वैज्ञानिकों पर आधारित एक सीरीज है। निखिल आडवाणी द्वारा बनाई गई इस सीरीज का ट्रेलर 21 जनवरी 2022 को रिलीज हो चुका है। सोनी लिव ऐप पर स्ट्रीम होगी रॉकेट बॉयज जो इस वक्त दर्शकों के बीच काफी चर्चित सीरीज बन चुकी है। 

 सीरीज में अहम किरदार (Characters in Series)

इस सीरीज में यह दिखाया जाएगा कि कैसे भारत के 2 महान वैज्ञानिक भारत को विज्ञान के क्षेत्र में आगे लेकर गए। इस सीरीज ने दो दोस्त जो कि भारत के ही दो महान वैज्ञानिक थे, उनकी भारत के विज्ञान क्षेत्र के प्रति कड़ी मेहनत लग्न और तरक्की को दर्शाया है। फिल्म में ‘विक्रम साराभाई’ का किरदार ‘पाताल लोक’ फेम ईशवाक सिंह (Ishwak Singh) निभा रहे हैं। 

वहीं डॉक्टर होमी भाभा का किरदार जिम सार्भ(Jim Sarbh) निभा रहे हैं जिन्होंने पद्मावत और संजू जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया है। इंडियन स्पेस रिसर्च को चालू किया और भारत को न्यूक्लियर पावर बनाने में अहम भूमिका का योगदान दिया।  

FAQs:

होमी जहांगीर भाभा की मृत्यु कैसे हुई?

Ans: 24 जनवरी 1966 को होमी भाभा एयर इंडिया की फ्लाइट से न्यूयॉर्क जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी प्लेन क्रैश हो गई और उस प्लेन में मौजूद डॉक्टर भाभा सहित सभी यात्रियों की मृत्यु हो गई। 

विक्रम साराभाई का जन्म कहां हुआ था?

Ans: अहमदाबाद। 

रॉकेट बॉयज सीरीज कब रिलीज होगी?

Ans: 4 फरवरी 2022।

रॉकेट बॉयज सीरीज का ट्रेलर कब रिलीज हुआ?

Ans: 21 जनवरी 2022। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top