एड्रियाना लीमा ने ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, शादी की अंगूठी क्या होती है ये एक प्रतीक है। मैंने तय किया है कि मैं खुद से खुद के लिए और खुद की खुशियों के लिए शादी करती हूं।
फैंटासिया ने पति से शादी करने से पहले खुद से शादी की थी।खुद से शादी करने पर उन्होंने कहा था कि किसी भी दूसरे इंसान में प्यार ढूंढने से पहले खुद से प्यार करना जरूरी होता है और ये बस वही था।
उन्होंने अपनी जिंदगी का पार्टनर ढूंढने से पहले 3 महीने तक खुद से शादी की और फिर खुद से डिवोर्स भी लिया। क्रिस गलेरा ने खुद से शादी करने के दौरान व्हाइट गाउन पहना और तमाम रस्मे अदा की थी।
उन्होंने कहा था कि उन्हें 40 की उम्र तक कोई जीवनसाथी नहीं मिला और उन्होंने खुद से ही शादी करनेइटली की रहने वाली लौरा मैसी का फैसला लिया।
गुजरात के वडोदरा की रहने वाली क्षमा बिंदु (Kshama Bindu) ने 9 जून 2022 को खुद से शादी करने का फैसला लिया है। इस शादी में ढोल धमाका, गीत-संगीत और रस्म सबकुछ हुआ बस दूल्हा ही नहीं था।