विश्व कैंसर जागरूकता दिवस 2023 (World Cancer Awareness Day in Hindi)  

विश्व कैंसर जागरूकता दिवस 2023, निबंध, कब मनाया जाता है, थीम, शायरी (World Cancer Awareness Day in Hindi) (Date, Objective, theme, Slogan, Quotes In Hindi)

दुनियाभर में हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। साल 1933 में इस दिन को पहली बार सेलिब्रेट किया गया था। इस दिन दुनियाभर में कैंसर के प्रति लोगों के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं ताकि लोग सही समय पर इसकी पहचान कर सके ताकि की बढ़ते कैंसर की दरों को कम किया जा सके। इसके लिए अलग-अलग राज्यों में कैंप लगाए जाते हैं। जिसमें कैंसर कितने प्रकार के होते हैं। इसके लक्ष्ण क्या है और कैसे इससे बचा जाए इसके बारे में जानकारी देते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं इससे जुड़े कुछ अहम पहलूओ के बारे में।

world cancer day in hindi

Table of Contents

विश्व कैंसर जागरूकता दिवस 2023 (World Cancer Awareness Day in Hindi)  

दिवस का नामविश्व कैंसर दिवस
कब मनाया जाता है4 फरवरी
कब हुई शुरूआतसाल 1933
कहां मनाया गयाजिनेवा, स्विट्जरलैंड
थीमहर साल तैयार की जाती है
उद्देश्यलोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना
कैंसर दिवस का आयोजनदुनिया भर में किया जाता है

विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है (World Cancer Day Celebrated on)

विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह कैंप लगाए जाते हैं। जहां पर लोगों को इस रोग के प्रति जागरूक कराया जाता है। उसमें उन्हें ये अलग-अलग तरह के कैंसर के बारे में और उनसे कैसे बचा जाए। इसकी पूरी जानकारी विस्तार से दी जाती है ताकि अगर कोई भी व्यक्ति इससे ग्रस्त है तो वो सही जानकारी पाकर इसका सही इलाज करा सके।

पहला विश्व कैंसर दिवस (First World Cancer Day)

विश्व कैंसर दिवस सबसे पहले साल 1933 में जिनेवा, स्विट्जरलैंड में मनाया गया था। तबसे लेकर अभी तक हर साल इस दिन को दुनियाभर में मनाया जाता है। हर साल इसके लिए एक नई थीम भी तैयार की जाती है। जिसके पीछे का उद्देश्य होता है कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करना। इसमें उन्हें कैंसर के लक्षण के बारे में जानकारी दी जाती है। इसी के साथ इसके बचाब के तरीके भी बताए जाते हैं। कई लोगों को ये रहता है कि, ये बीमारी छूने से फैलती है। ऐसे में इन सभी चीजों के जवाब भी इस दिन दिए जाते हैं।

विश्व कैंसर दिवस क्यों मनाया जाता है (Why World Cancer Day is Celebrated)

इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है लोगों को इसके प्रति जागरूक करना। क्योंकि जितने लोग इसके बारे में सही तरीके से जानकारी ले पाएंगे। उतना ही इसे फैलने से रोका जा सकेगा। इससे मृत्यृ की दरों में भी कमी देखी जा सकेगी। वैश्विक स्तर पर इस दिन सभी सरकारें और संस्थाएं कैंसर के प्रति जागरूक अभियान चलाते हैं ताकि की कैंसर को बढ़ने से रोका जा सके। इसमें वो कई तरह के इलाज के बारे में भी जानकारी प्राप्त कराते हैं। इससे जिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती। वो इसे जानकर उसपर काम करना शुरू कर देते हैं।

विश्व कैंसर दिवस कैसे मनाया जाता (How World Cancer Day is Celebrated)

विश्व कैंसर दिवस हर साल थीम के अनुसार मनाया जाता है। इसकी थीम पूरी दुनिया में एक जैसी रखी जाती है। उसी के अनुसार वहां पहुंचने वाले लोगों को जागरूक किया जाता है। ये थीम हर साल चेंज की जाती है। क्योंकि इस थीम के जरिए एक मेसेज दिया जाता है ताकि लोग उसे समझे और इस बीमारी से दूर रहें और अपने जीवन में कुछ बदलाव कर सके।

विश्व कैंसर दिवस 2023 की थीम (World Cancer Day 2023 Theme)

हर साल इस दिवस को थीम के साथ मनाते हैं। पूरा इवेंट ही थीम के इधर-उधर घूमता है। इस साल इसमें क्लोज द केयर गैप थीम को रखा गया है। इसी के अनुसार इस दिन को दुनियाभर में मनाया जाता है।

कैंसर क्या है और इसके पीछे का कारण (What is Cancer and its Reason)

कैंसर हमारे शरीर में मौजूद कोशिकाओं के बिगड़ने का कारण है। जिसके कारण ये हमारे शरीर में फैलता है और कई अंगों को खराब कर देता है। इसके कारण कम समय रहते इसका इलाज पूरी तरह से नहीं हो पाता। इसके होने का मुख्य कारण है धूम्रपान, वजन का बढ़ना, गैर पौष्टिक आहार, तंबाकू आदि। इसके अलावा आपकी खराब दिनचर्या भी कैंसर का कारण बन सकती है। जिसके बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है।

कैंसर के प्रकार (Cancer Types)

एक रिपोर्ट के अनुसार, 10 में से एक व्यक्ति कैंसर का शिकार जरूर होता है। अगर हम बात करें 2025 की तो तब तक देश के 16 लाख लोग इस बीमारी का शिकार हो सकते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर की संख्या होगी। आपको बता दें कि, ये बीमारी 100 से भी ज्यादा प्रकार की होती है। जिनमें स्किन कैंसर, लंग कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर, ब्लैडर कैंसर, मेलानोमा, लिम्फोमा, किडनी कैंसर हैं। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, कोलोरेक्टल, फेफड़े, सर्वाइकल, और थायराइड कैंसर सबसे ज्यादा पाया जाता है।

विश्व कैंसर दिवस के स्लोगन (World Cancer Day Slogan and Quotes)

  • तम्बाकू से नाता तोड़ो, स्वस्थ्य जीवन से नाता जोड़ो।
  • कैंसर को हराना है, हारना नहीं, सभी को समझाना है घबराना नहीं।
  • बीमारी नहीं महामारी है, कैंसर दुनिया पर भारी है।
  • धुम्रपान कर धुंए में जिन्दगी को न उड़ायें, खतरनाक कैंसर से खुद को बचाएं।
  • समाज को सुन्दर स्वस्थ बनाना हैं, कैंसर को भगाना हैं।
होमपेजयहां क्लिक करें

FAQ

Q : विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी को मनाया जाता है।

Q : विश्व कैंसर दिवस की शुरूआत कब हुई?

Ans : विश्व कैंसर दिवस की शुरूआत साल 1933 में हुई।

Q : विश्व कैंसर दिवस की शुरूआत कहां से हुई?

Ans : विश्व कैंसर दिवस की शुरूआत जिनेवा स्विट्जरलैंड से हुई।

Q : विश्व कैंसर दिवस को मनाने का उद्देश्य क्या है?

Ans : विश्व कैंसर दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक कराना है।

Q : विश्व कैंसर दिवस को कैसे मनाया जाता है?

Ans : इसको सिलेक्ट की गई थीम के अनुसार मनाया जाता है। इस बार की भी थीम तैयार कर ली गई है।

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top